Uttar Pradesh में बनेंगे मेट्रो के 13 नए स्टेशन, 5800 करोड़ रुपये हुए मंजूर
New Metro Line :उत्तर प्रदेश में प्रगति कार्य लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। यहां पर आए दिन नए-नए मेट्रो स्टेशन को बनाया जा रहा है। अभी यहां पर 13 और नई मेट्रो स्टेशन के निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। इन मेट्रो स्टेशन को बनाने में कुल 5800 करोड रुपए की लागत आने वाली है।
HR Breaking News (UP New Metro Line)। उत्तर प्रदेश में पिछले काफी समय से मेट्रो लाइन का विस्तार किया जा रहा है। अब यहां पर 13 और नया मेट्रो स्टेशन बनाया जाएंगे। इन मेट्रो स्टेशन के बनने की वजह से राज्य में प्रगति को रफ्तार मिलेगी और रोजगार के भी नए-नए मौके बनने वाले हैं खबर में जाने के बारे में पूरी जानकारी
मेट्रो सेवा का होगा लाभ
मोदी कैबिनेट ने लखनऊ मेट्रो (Lucknow Metro) के फेस 1b को मंजूरी प्रदान कर दी गई है, जिसकी वजह से पुराने लखनऊ को भी मेट्रो सेवा का लाभ मिलने वाला है। इस विस्तार में 11 किलोमीटर का नया रूट तैयार किया जाएगा, जिसमें 12 मेट्रो स्टेशन को शामिल किया गया है।
इन स्थानों को किया गया है शामिल
यह नई लाइन लखनऊ (New Line Lucknow) के ऐतिहासिक और घनी आबादी वाले इलाकों को जोड़ने वाली है। इसमें अमीनाबाद, चौक, यहियागंज, पांडेयगंज, केजीएमयू, इमामबाड़ा, और रूमी गेट जैसे प्रमुख स्थानों को शामिल किया गया है।
इन लोगों के लिए होगी बड़ी सौगात
लखनऊ सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र (PM Narendra Modi) मोदी का आभार व्यक्त किया है और इसे लखनऊ के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात के रूप में बताया है। इस परियोजना की वजह से पुराने लखनऊ में ट्रैफिक की परेशानी कम होने की उम्मीद है और कनेक्टिविटी में भी सुधार देखा जाएगा।
