home page

7th pay commission: कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए सरकार लाई नया फॉर्मूला

7th pay commission: कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर। दरअसल हाल ही में आए एक अपडेट के मुताबिक ये कहा जा रहा है कि कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए सरकार नया फॉर्मूला लाई है...

 | 
7th pay commission: कर्मचारियों की सैलरी बढ़ाने के लिए सरकार लाई नया फॉर्मूला

HR Breaking News, Digital Desk - केंद्रीय कर्मचारियों के सैलरी में बड़ा इजाफा जुलाई के बाद हो सकता है, क्‍योंकि एआईसीपीआई के आंकड़े बताते हैं कि कर्मचारियों को 5 फीसदी का महंगाई भत्ता मिल सकता है। इससे कर्मचारियों को 39 प्रतिशत डीए मिलेगा, यानी अब केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बड़ा इजाफा हो सकता है। वहीं सरकार नया फॉर्मूला पेश करने की तैयारी में है।

 

 

नया फॉमूला पेश होने के बाद कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है, इसमें कुछ कर्मचारियों की सैलरी में ज्‍यादा फायदा होने की उम्‍मीद है। चर्चा इस बात की भी है कि सरकार नया फॉर्मूला 7वां वेतन आयोग खत्‍म करने के बाद ला सकती है, लेकिन इसकी जगह पर 8वां वेतन आयोग लागू नहीं किया जाएगा। बल्कि केंद्रीय और सरकारी कर्मचारियों को नए फॉर्मूले के तहत ही वेतन दिया जाएगा।


नए फॉर्मूले से क्‍या होगा फायदा?
इस फॉर्मूला के आने के बाद से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ा लाभ मिलेगा। इसके तहत महंगाई भत्ता 50 फीसदी से ज्यादा होने पर वेतन और पेंशन अपने आप बढ़ जाएगी। इसके साथ ही समय-समय पर कर्मचारियों के भत्ते और वेतन में बढ़ोतरी होती रहेगी। इसका मतलब है कि सरकारी कर्मचारियों ओर पेंशनभोगियों का वेतन रोका नहीं जाएगा।


फॉर्मूला कैसे होगा कैलकुलेट-
सरकार इस फॉर्मूले को स्वचालित वेतन संशोधन प्रणाली के रूप में ला सकता है। इसके लागू होने के बाद कर्मचारियों का वेतन उनकी परफॉर्मेंस लिंक्ड इंक्रीमेंट के हिसाब से बढ़ोतरी होगी। फिलहाल केंद्र सरकार के इस फैसले से कर्मचारी संघ खुश नहीं हैं।

अरुण जेटली ने दिए थे संकेत-
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली ने नए फॉर्मूले लाने की ओर जुलाई 2016 में संकेत दिया था कि कर्मचारियों के हित में नया फॉर्मूला पेश होना चाहिए। उन्‍होंने कहा थ कि कर्मचारियों के लिए वेतन आयोग से हटकर सोचना चाहिए।


इन कर्मचारियों को होगा ज्‍यादा फायदा-
इस नए फॉर्मूले के आने पर कर्मचारियों को फायदा तो होगा ही, इनमें से कई कर्मचारियों अधिक फायदा मिल सकता है। लेवल 1 से 5 स्‍तर के कर्मचारी, जिनकी सैलरी कम है, उनकी बेसिक सैलरी 21 हजार रुपए हो सकती है। इसके साथ ही निम्‍न स्‍तर के कर्मचारियों के साथ ही मध्‍य स्‍तर के कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में इजाफा होगा।