home page

8th Pay Commission : आ गए आंकड़े, अगले महीने से इतनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी पेंशन

8th Pay Commission : दिसबंर का महीना शुरू हो गया है और दिसंबर के महीने की शुरुआत के साथ ही कर्मचारियों में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। अब हाल ही में कर्मचारियों के लिए आठवें वेतन आयोग के लिए अच्छी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के लागू होने पर कर्मचारियों की सैलरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा

 | 
8th Pay Commission : आ गए आंकड़े,  अगले महीने से इतनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी पेंशन

HR Breaking News (8th Pay Commission) बीते कई समय से केंद्र सरकार के कर्मचारी और पेंशनर्स में आठवें वेतन आयोग को लेकर इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अब इन दिनों आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates)  को लेकर कर्मचारियों में इंतजार बढ़ता ही जा रहा है। अब कर्मचारी इसी बात का इंतजार कर रहे हैं कि उनको आखिर बढ़ी हुई सैलरी का तोहफा कब मिलेगा। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि कर्मचारियों को इसका लाभ कब तक मिल सकता है। 

 

 

कब लागू होगा 8वां वेतन आयोग


अगर सरकार 8वें वेतन आयोग (8th cpc updates) की सिफारिशों को स्वीकार करती है, तो इससे कर्मचारियों का नई सैलरी स्ट्रक्चर 1 जनवरी 2026 से लागू किया जा सकता है। लेकिन लागू होने का अर्थ यह नहीं है कि उसी तारीख को पैसा आपके खाते में आ जाएगा। दरअसल, आपको बता दें कि वेतन आयोग को अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने, विसंगतियों को दूर करने और फाइनल ड्राफ्ट सौंपने में तकरीबन 18 महीने का समय ले सकता है।

एरियर के रूप में मिलेगी एक मुश्त मोटी रकम 


जैसे ही आवें वेतन आयोगी की रिपोर्ट आती है, उसके बाद सरकार उसे कैबिनेट से मंजूरी देती है तो इसका अर्थ यह है कि कर्मचारियों को थोड़ी शांति रखने की जरूरत है। भले ही जनवरी 2026 से बढ़ी हुई सैलरी (Employees Salary Hike)का नियम लागू हो जाएगा, लेकिन नकद भुगतान प्रोसेस पूरे होने और रिपोर्ट स्वीकार होने के बाद ही शुरू किया जाएगा। हालांकि, कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर यह है कि आववें वेतन आयोग में हो रही इस देरी के बदले में कर्मचारियों को एरियर (Employees Arrears) के रूप में एक मुश्त मोटी रकम मिलेगी।

सरकार ने दिया स्पष्टीकरण 


बताया जा रहा है कि नए वेतन आयोग के लागू होने पर कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (dearness allowance) और मकान किराया भत्ता (House rent allowance) बंद हो जाएगा या फिर DA को बेसिक सैलरी में मर्ज किया जा सकता है। सरकार की इन चर्चाओं पर पूर्ण विराम लगा दिया गया है। सरकार ने यह क्लियर कर दिया है कि भत्तों को बंद करने का कोई प्रस्ताव नहीं है और इसका न तो कोई प्लान नहीं है।

कितनी बार संशोधित होता है कर्मचारियों का डीए 


सरकार की ओर से यह क्लियर कर दिया गया है कि महंगाई भत्ता (dearness allowance) और पेंशनरों के लिए महंगाई राहत (Dearness Relief) की व्यवस्था पहले ही जारी कर दी जाएगी। इसमे किसी तरह की कटौती के कोई आसार नहीं है। कर्मचारियों के लिए डीए अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (AICPI-IW) के आधार पर हर छह महीने में तय किया जाता है। यानी महंगाई बढ़ने के साथ ही कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन में राहत बढ़ेगी।

कितना हो सकता है फिटमेंट फैक्टर 


कर्मचारियों की सैलरी बढ़ौतरी में और आयोग की सिफारिशों में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) एक अहम भूमिका निभाता है। वर्तमान में चल रहे सातवें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) 2.57 रखा गया था, जिस हिसाब से कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय हुई थी। अब बताया जा रहा है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.86 या उससे ज्यादा तय किया जा सकता है।


कितनी बढ़ सकती है कर्मचारियों की सैलरी


अगर यह आंकड़ें सही रहते हैं तो कर्मचारियों की बेसिक सैलरी (Basic salary of employees)  में बंपर इजाफा देखने को मिलेगा। पुराने ट्रेंड्स और मौजूदा आर्थिक हालातों पर गौर करें तो देशभर के लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनरों की सैलरी में 30 प्रतिशत से 34 प्रतिशत तक का इजाफा हो सकता है। इस पर नई बेसिक सैलरी पर जब DA और DR को जोड़ा जाएगा, तो कर्मचारियों की कुल सैलरी में होने वाला इजाफा आपकी जीवनशैली को बेहतर बना सकता है।