home page

देवर भाभी का प्यार : देवर के प्यार में पागल महिला ने कर दिया ये काम, पति को नहीं छोड़ा

प्यार कुछ भीकरवा सकता है क्योंकि प्यार अँधा होता है, ऐसे आप कई बार सुन चुके होंगे पर आज जो घटना हम आपको बताने जा रहे हैं वो इस बात को साबित कर देगी।  प्यार में लोग किस हद तक चले जाते हैं, आइये जानते हैं 
 | 

HR Breaking News, New Delhi : उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad) में एक महिला ने अपने देवर के साथ मिलकर सोते हुए पति की गला रेतकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद महिला रात में ही नहा कर अपने बच्चों के साथ सोने के लिए चली गई। अगले दिन सुबह परिवारवालों को जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पुलिस ने जांच के बाद महिला और उसके देवर को गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण जानकर पुलिस भी दंग रह गई।

घर में खून से लथपथ मिला था एयाज की शव
जानकारी के मुताबिक घटना गाजियाबाद के ट्रोनिका सिटी इलाके की है। यहां एयाज (35) अपनी पत्नी सजरा खातून और बच्चों के साथ रहता था। रविवार सुबह उसका घर में खून से लथपथ शव पड़ा मिला। प्रतीत हो रहा था कि किसी ने उसकी चाकू से गोदकर हत्या की है। परिवारवालों में कोहराम मच गया। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मामले की जांच शुरू की गई।

सीसीटीवी में दिखा बुर्का पहले एक शख्स
पुलिस ने जब इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो उन्होंने देखा की रात को करीब दो बजे कोई बुर्का पहन कर गली में आ रहा था। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि उसकी चाल देखकर नहीं लग रहा था कि वह कोई महिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता के साथ जांच की तो कलई खुलती चली गई। परिवारवालों से मामले में बात की गई। तो एक शख्स आमिर (एयाज का छोटा भाई) के बयान कुछ विरोधाभासी लगे। पुलिस को शक हुआ।

देवर-भाभी में दो साल से अवैध संबंध
जब उससे सख्ती के साथ पूछताछ हुई तो उसने अपना मुंह खोल दिया। उसने बताया कि भाभी (सजरा) और उसके बीच दो साल से अवैध संबंध थे, लेकिन कुछ समय पहले एयाज को इस बात की भनक लग गई। घर में क्लेश हुआ तो वह इलाके में ही दूसरी जगह किराए पर रहने लगा। इसके बाद भाभी सजरा और देवर आमिर ने एयाज को खत्म करने की योजना बनाई। रात को आमिर बुर्का पहन कर घर पहुंचा। तो सजरा ने दरवाजा खोल दिया।

पहले पेट और सीने को गोद डाला, फिर रेता गला
एयाज उस वक्त गहरी नींद में सो रहा था। गाजियाबाद के एसपी देहात इराज राजा ने बताया कि आमिर ने जाते ही एयाज के पेट और सीने पर चाकू से कई प्रहार किए। इसके बाद सजरा ने चाकू से उसका गला रेत दिया। फिर आमिर घर की दीवार कूद कर फरार हो गया। वहीं सजरा रात में ही नहा धोकर अपने बच्चों के साथ सोने के लिए चली गई। सुबह मामले की जानकारी हुई तो इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद कर लिया है।