home page

Employees Leave List - कर्मचारियों की छुटि्टयों की लिस्ट जारी, मिलेगी 56 दिन की छुट्‌टी

सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अगले साल कई बार लगातार तीन व चार दिन सार्वजनिक अवकाश का आनंद ले पाएंगे। दरअसल कर्मचारियों की छुटि्टयों की लिस्ट जारी हो चुकी है। 

 | 
Employees Leave List - कर्मचारियों की छुटि्टयों की लिस्ट जारी, मिलेगी 56 दिन की छुट्‌टी

HR Breaking News, Digital Desk- सरकारी कर्मचारी और अधिकारी अगले साल कई बार लगातार तीन व चार दिन सार्वजनिक अवकाश का आनंद ले पाएंगे। शासन ने मंगलवार को वर्ष 2023 के 25 सार्वजनिक और 31 निर्बंधित अवकाशों की सूची जारी कर दी। वर्ष 2023 में पहला सार्वजनिक अवकाश 26 जनवरी गणतंत्र दिवस को दिन होगा। पूरे वर्ष में सर्वाधिक कुल छह त्योहार व दिवस बृहस्पतिवार के दिन पड़ रहे हैं। दिवाली का अवकाश 12 नवंबर को और गोवर्द्धन पूजा का 13 नवंबर को होगा। 14 नवंबर को कार्मिकों को दफ्तर जाना होगा और भैया दूज की छुट्टी 15 नवंबर को होगी।

 

 


उठा सकेंगे लगातार तीन दिन की छुट्टी का लुत्फ- 


वर्ष 2023 में शुक्रवार के दिन गुड फ्राइडे (7 नवंबर), डॉ. भीमराव आबंडेकर जयंती (14 अप्रैल) और बुद्ध पूर्णिमा (5 मई) तीन सार्वजनिक अवकाश होंगे। शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कार्मिक तीन दिन छुट्टियों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसी प्रकार सोमवार के दिन महात्मा गांधी जयंती (2 अक्तूबर), दशहरा (23 अक्तूबर), गुरुनानक जयंती (27 नवंबर) और क्रिसमस (25 दिसंबर ) के सार्वजनिक अवकाश होंगे। ऐसे में इनसे पहले शनिवार और रविवार के साप्ताहिक अवकाश होने के कारण कार्मिक लगातार तीन दिन छुट्टी मना सकेंगे।

शारदीय नवरात्र में 23 अक्तूबर सोमवार को महानवमी और 24 को दशहरा का सार्वजनिक अवकाश रहेगा। उससे पहले शनिवार व रविवार का साप्ताहिक अवकाश भी होगा। ऐसे में नवरात्र में लगातार चार दिन की छुट्टी का मौका मिलेगा। इन अवकाशों के अतिरिक्त जिलाधिकारी तीन स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। हालांकि उन्हें अवकाश का कारण बताते हुए पहले इसकी सूचना संबंधित मंडलायुक्त को देनी होगी। जबकि तीन से अधिक स्थानीय अवकाश घोषित करने से पहले शासन की अनुमति लेनी होगी।


बैंक 1 अप्रैल को बंद रहेंगे-


बैंकों में वार्षिक लेखाबंदी के चलते वित्तीय वर्ष 2023-24 के पहले दिन एक अप्रैल को अवकाश रहेगा।

दो कार्यकारी अवकाश घोषित-


गुरु गोविंद सिंह जयंती 5 जनवरी और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस 24 नवंबर को कार्यकारी अवकाश घोषित किया गया है।

पांच छुट्टियों का होगा नुकसान-
मोहम्मद हजरती अली की जयंती 5 फरवरी और दीपावली 12 नवंबर को रविवार के दिन होगी। इसी तरह महाशिवरात्रि 18 फरवरी, ईद-उल-फितर 22 अप्रैल और मोहर्रम 29 जुलाई शनिवार के दिन होगा। शनिवार और रविवार को सरकारी दफ्तरों में साप्ताहिक अवकाश होने रहता है। ऐसे मेें कार्मिकों को पांच छुट्टियों का नुकसान होगा।

सार्वजनिक अवकाश सूची-
गणतंत्र दिवस    26 जनवरी    
मो. हजरत अली का जन्मदिन    5 फरवरी    
महाशिवरात्रि    18 फरवरी    
होलिका दहन    7 मार्च    
होली    8 मार्च    
रामनवमी    30 मार्च
महावीर जयंती    4 अप्रैल
गुड फ्राइडे    7 अप्रैल
डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती    14 अप्रैल
ईद उल फितर    22 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा    5 मई        
ईदुज्जुहा (बकरीद)    29 जून 


मोहर्रम    29 जुलाई
स्वतंत्रता दिवस    15 अगस्त
रक्षाबंधन    31 अगस्त
जन्माष्टमी    7 सितंबर
बारावफात    28 सितंबर
महात्मा गांधी जयंती    2 अक्तूबर
महानवमी    23 अक्तूबर
दशहरा विजयदशमी    24 अक्तूबर
दीपावली    12 नवंबर 
गोवर्धन पूजा    13 नवंबर
भैयादूज/चित्रगुप्त जयंती    15 नवंबर
गुरुनानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा    27 नवंबर
क्रिसमस    25 दिसंबर