home page

सरकार ने DA से पहले दी ऐसी खुशखबरी, कर्मचारी फूले नहीं समा रहे, जानें क्या मिला?

7th Pay Commission/HBA Interest Rates: सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते(Dearness Allowance) बढ़ोतरी के ऐलान से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। जानें इसके बारे में.. 
 | 

HR Breaking News, New Delhi: केंद्र सरकार कर्मचारियों को महंगाई भत्ते(Dearness Allowance) बढ़ोतरी के ऐलान से पहले बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल, सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को घर बनाने के लिए मिलने वाले बिल्डिंग एडवांस (HBA) यानी बैंक से लिए होम लोन की ब्याज दर को 7.9 फीसदी से घटाकर 7.1 प्रतिशत दिया गया है। सरकार इसके लिए ऑफिस मेमोरेंडम भी जारी कर चुकी है। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

 

इसे भी देखें : कर्मचारियों की बढ़ेगी 26 हजार रुपये सैलरी, 8वां वेतन आयोग होगा लागू!

 

कर्मचारियों को मिली बड़ी राहत


 केंद्र सरकार ने इस फैसले के तहत 1 अप्रैल, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक के लिए कर्मचारियों को घर बनाने, घर या फ्लैट खरीदने के लिए बैंक से लिए गए होम लोन को चुकाने के लिए दिए जाने वाले एडवांस के इंट्रेस्ट रेट में 80 बेसिस प्वाइंट यानी 0.8 फीसदी की कटौती कर दी है। यानी अब कर्मचारियों का अपना घर का सपना और भी आसान हो जाएगा। कर्मचारी अब 31 मार्च 2023 तक इस ब्याज दर का लाभ उठा सकते हैं।

इस दर से मिलेगा एडवांस?


आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर एडवांस के की ब्याज दरों में कटौती की जानकारी दी है। कर्मचारी अब सरकार के इस ऐलान के बाद 31 मार्च, 2023 तक 7.1 फीसदी सालाना ब्याज दर पर एडवांस ले सकते हैं जो कि पहले यह दर 7.9 फीसदी सालाना थी। सरकार के फैसले के तहत कर्मचारी अब सस्ते में घर बना सकते हैं।

कितना मिलते हैं पैसे


अब सवाल है कि आप कितना एडवांस ले सकते हैं? आपको बता दें कि सरकार की तरफ से दी जाने वाली इस खास सुविधा के तहत केंद्रीय कर्मचारी दो तरह यानी अपने मूल वेतन के हिसाब से 34 महीने तक का या अधिकतम 25 लाख रुपये तक एडवांस ले सकते हैं। साथ ही, मकान की कीमत या फिर चुकाने की क्षमता में से जो भी कर्मचारियों के लिए कम हो उतनी राशि एडवांस के रूप में ले सकते हैं। 

और देखें : कर्मचारियों का जल्द बढ़ेगा डीए, मिलेगा एरियर, सैलरी में होगी इतनी बढ़ोतरी


 जानें HBA के बारें में 


केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को House Building Advance देती है। इसमें कर्मचारी खुद या अपनी ​पत्‍नी के नाम पर लिए प्लॉट पर घर बनाने के लिए एडवांस ले सकता है। यह योजना 1 अक्टूबर 2020 से शुरू हुई थी और इसके तहत 31 मार्च 2023 तक केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 7.1 परसेंट ब्याज दर पर हाउस बिल्डिंग एडवांस देती है।