home page

शख्स ने ट्रैक्टर को बना दिया महिंद्रा थार (Thar), आनंद महिंद्रा ने की तारीफ

Thar Modification : पूर्वोत्तर के एक शख्स ऐसा कारनाम किया है कि खुद आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है। अपने देश में जुगाड़ टेक्नोलॉजी से लोग कुछ न्या करने की कोशिश करते रहते हैं।

 | 

ऐसा ही कुछ किया है मेघालये के शख्स ने। इन दिनों यह शख्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। 22 फरवरी को आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने एक फोटो ट्वीट पर पोस्ट की।

वैसे उनके पोस्ट को लोग साधारण ही मानेंगे। लेकिन उनके पोस्ट में जो तस्वीर है वह साधारण नहीं है। जी हां, यह फोटो है महिंद्रा के एक ट्रैक्टर की, जिसको एक शख्स ने अपनी जुगाड़ वाली तकनीक से महिंद्रा थार में तब्दील कर दिया है।

Off Road Bikes : हिमाचल की चोटियां हों या राजस्थान की रेत, हर जगह दौड़ेंगी ये बाइक्स

रिपोर्ट के अनुसार ये कारनामा मेघालय के जोवाई के रहने वाले मैया रिंबाई ने किया है। उन्होंने ही महिंद्रा ट्रैक्टर को महिंद्रा थार जैसी दिखने वाली कार में तब्दील किया है। महिंद्रा (Mahindra 275 DI TU) ट्रैक्टर कंपनी द्वारा तैयार किया गया किसानों को समर्थित खेती की गाड़ी है।

जबकि महिंद्रा की धांसू थार भारत की बेहतरीन एसयूवी में से एक है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर कार की तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद यह सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे काफी रीट्वीट किया गया।

Honda NT1100 : अफ्रीका के बाद अब भारत में लॉन्च होगी होंडा की ये स्पोर्ट्स टूरर बाइक

खूबियां

इसके डिजाइन की बात करें तो केबिन में फ्रंट विंडशील्ड और ड्राइवर साइड और फ्रंट पैसेंजर साइड विंडो को भी फिट किया गया है। कार का फ्रंट ट्रैक्टर जैसा ही दिखता है, इसमें ज्यादा परिवर्तन नहीं किया गया है, बस इसके फ्रंट में बंपर जोड़ा गया है. कस्टमाइज ट्रैक्टर में महिंद्रा थार जैसे फ्रंट व्हील कवर भी लगाए गए हैं। इसके पीछे के बड़े व्हील और छोटे फ्रंट व्हील के कारण एक अलग दिखने वाली थार जैसा दिखता है।

ट्रैक्टर पर एक केबिन को कस्टमाइज किया गया है। ट्रैक्टर के आगे और पीछे के बीच की बड़ी ऊंचाई से मेल खाने के लिए, व्हीकल में सामने की तरफ एक कस्टमाइज डोर दिया गया है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि ट्रैक्टर में कोई मैकेनिकल बदलाव किया गया है या नहीं किया गया है।