रेलवे ने 65 हजार यात्रियों को दिया झटका, 82 ट्रेनें की रद्द
Indian railways cancelled trains रेलवे ने 82 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। रेलवे के इस फैसले से रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस फैसले से करीब 65 हजार रेल यात्री प्रभावित होने वाले हैं।
HR BREAKING NEWS (ब्यूरो) : रेलवे (रेलवे) के एक आदेश के बाद से हजारों यात्रियों को जोरका झटका लगा है। जी, हां रेलवे ने अचानक 16 मई से दस जून तक दिल्ली, मुंबई, सूरत, चंडीगढ़, ग्वालियर और हावड़ा रूट की 82 ट्रेनों को रद्द (cancellation of trains) कर लोगों को मुसीबत में डाल दिया है। रेलवे के इस फैसले को लेकर यात्री खासा नाराज हैं।
ये भी जानें तीस साल के इंतजार के बाद हरियाणा की इस रेलवे लाइन का काम शुरू, 1200 करोड़ आएगा खर्चा
कई लोगों ने इसे गैर जिम्मेदाराना करार दिया। लोगों ने बताया कि उनके पास फैसले के अगले दिन सुबह से ही मोबाइल पर ट्रेन रद्द (train canceled) होने के मैसेज आने लगे थे।
क्या है कारण
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन की ओर से गोंडा स्टेशन (Gonda Station ) के यार्ड पर 16 मई से 10 जून तक रिमॉडलिंग का कार्य होना है। इससे 17 मई से अलग-अलग तारीखों पर 80 ट्रेनों को निरस्त (canceled) किया गया है। जबकि कई ट्रेन बदले रूट से चलेंगी। इतनी बड़ी संख्या में ट्रेनों के निरस्तीकरण (cancellation) से हजारों यात्रियों का सफर मुश्किल में पड़ गया है।
इन ट्रेनों को किया गया रद्द
गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस, ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, गोरखपुर-आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, ग्वालियर-बरौनी एक्सप्रेस, आनंद विहार टर्मिनस -गोरखपुर हमसफर एक्सप्रेस, बरौनी-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस, लखनऊ जंक्शन-बरौनी एक्सप्रेस, बरौनी-ग्वालियर एक्सप्रेस, छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस, गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस ये तमाम ट्रेन इस कारण 17 मई से आठ जून तक रद्द रहेंगी।
चार घंटे तक देरी से चलेंगी ये ट्रेनें
गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस (Gorakhpur Panvel Express) 17 से 30 मई तक, गोरखपुर-बांद्रा एक्सप्रेस (Gorakhpur-Bandra Express) 18 व 25 मई को, गोरखपुर-एलटीटी एक्सप्रेस (Gorakhpur-LTT Express) 21 व 28 मई को दो घंटे, गोरखपुर-हिसार गोरखधाम एक्सप्रेस, सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ टाउन एक्सप्रेस, बरौनी-बांद्रा अवध एक्सप्रेस, यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस, नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस एक से आठ जून के बीच अलग-अलग दिन पर चार घंटे तक देरी से चलेगी।
इसके साथ ही ग्वालियर से 18 मई से आठ जून तक चलने वाली ग्वालियर-बलरामपुर सुशासन एक्सप्रेस (Gwalior-Balrampur Sushasan Express) लखनऊ में, अहमदाबाद से 21 मई से चार जून तक चलने वाली अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर निरस्त रहेंगी।
यात्री एसोसिएशन खफा
दैनिक यात्री एसोसिएशन (daily commuter association) अध्यक्ष एसएस उप्पल ने बताया कि रेलवे के इस आदेश ने यात्रियों के सामने बड़ी मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। शादियों समारोह से लेकर अन्य जरूरी जगहों पर जाने वाले लोग इससे दो-चार हो रहे हैं।
