home page

Haryana CM की जान को खतरा, अमेरिका से मिली जान से मारने की धमकी

Haryana News in hindiहरियाणा के सीएम मनोहर लाल (haryana cm manohar lal)को जान से मारने की धमकी दी गई। सोशल मीडिया पर लाइव आकर आरोपित आरोपित ने सीएम को जान से मारने की धमकी दी। इसके अलावा पुलिस अधिकारियों को भी आरोपित ने निशाने पर लिया।
 
 | 

HR Breaking News, कैथल, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया था। जहां एक युवक ने वीडियो के जरिए सीएम को जान से मारने की धमकी दी थी। मुख्यमंत्री के अलावा पुलिस अधिकारियों का भी जिक्र वीडियो में किया गया था।

 

कैथल के गांव नरड़ निवासी संदीप उर्फ मिप्पा नरड़ ने विदेश में बैठकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा पुलिस के अधिकारियों को जान से मारने की धमकी देने का वीडियो वायरल हुआ है।


आरोपित युवक ने कुछ दिन पहले इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर लाइव आकर धमकी दी थी। इस मामले में तितरम थाने के सुरक्षा एजेंट मेहताब ङ्क्षसह की शिकायत पर संदीप उर्फ मिप्पा के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में उसके पिता रणबीर, भाई प्रदीप, चाचा रामबीर और चचेरे भाई विकास को भी आरोपित बनाया गया है।

यह भी जानिए

अमेरिका में बैठ दी धमकी

आरोपित संदीप कई साल पहले अमेरिका चला गया था। वहीं से इंटरनेट मीडिया के माध्यम से लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। उसने इस बार वीडियो शेयर करके कहा था कि उसका हरियाणा में मिप्पा बांगरू नाम से गिरोह चल रहा है। अगर उसके गिरोह के किसी भी सदस्य को परेशानी हुई तो सबसे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री की जान जाएगी। उसके बाद पुलिस के अधिकारियों को मारा जाएगा। धमकी देते समय आरोपित के हाथ में तलवार भी दिखाई दे रही है। पुलिस अधीक्षक मकसूद अहमद ने बताया कि आरोपित को जल्द से जल्द भारत लाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

यह भी जानिए


विवादों से है पुराना नाता

आरोपित संदीप का विवादों से पुराना नाता है। करीब एक साल पहले भी संदीप ने एक जाति विशेष के लोगों के विरुद्ध अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। तब उसके विरोध में प्रदेश भर में प्रदर्शन हुए थे। उस समय भी संदीप के विरुद्ध तितरम थाने में मामला दर्ज किया गया था।