home page

Vastu Tips: इन चीजों से ठीक हो सकता है आपके घर का वास्तु, नहीं खर्च होगा एक भी पैसा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में वास्तु दोष होने से व्यक्ति को शारीरिक मानसिक या फिर आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं। आइए जानते है आखिर वे कौन से है उपाय। 
 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk- खुद का घर का होना हर किसी का एक सपना होता है जिसे वह कड़ी मेहनत करके खरीदता है। इस खरीदे हुए घर को अपने मन-मुताबिक डिजाइन कराता है। लेकिन कई बार जरा सी गलती वास्तु दोष का कारण बन जाती है।

घर में वास्तु दोष होने के कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आप चाहे तो बिना घर में तोड़-फोड़ किए इन वास्तु उपायों को अपना सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष आसानी से ठीक हो जाएगा।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हर एक दिशा किसी न किसी तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। हमारा पूरा घर पंच तत्वों से मिलकर बना होता है जिस तरह से हमारा शरीर बनता है। इसी कारण सुख-समृद्धि, खुशहाल जीवन जीने के लिए घर के हर एक कोने को दोष रहित होना चाहिए। क्योंकि इसका दुष्प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर सबसे अधिक पड़ता है। ऐसे में जानिए घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कौन से उपाय अपनाना बेहतर होगा।

घर का वास्तु दोष ऐसे करें ठीक-

कलश रखें-

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में एक कलश की स्थापना करें। क्योंकि कलश को भगवान गणेश का स्वरूप माना जाता है। ऐसे में भगवान गणेश आपके घर में रहकर हर समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेंगे।

स्वास्तिक का चिन्ह-

घर के वास्तु दोष दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार में सिंदूर से स्वास्तिक बना लें। इस बात का याद रखें कि स्वास्तिक नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा हो चाहिए। इसे बनाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है।

घोड़े की नाल-

वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल का काफी महत्व है। इसे घर में लगाने से वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है। इसके साथ ही सौभाग्य की प्राप्ति होती है। घर के मुख्य द्वार में घोड़े की पूरी नाल लगा दें जो यू आकार की होती है।

पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर-

अगर आपका प्रवेश द्वार दक्षिण दिशा की ओर है तो घर के द्वारा में पंचमुखी हनुमान की तस्वीर रख लें। इससे लाभ मिलेगा। इसके अलावा प्रवेश द्वार में पंचधातु से बना हुआ पिरामिड लगा सकते हैं। इससे भी शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

बल्ब लगाएं-

अगर आपका किचन आग्नेय कोण यानी पूर्व-दक्षिण में नहीं है तो ये वास्तु दोष का कारण बन सकता है। ऐसे में वास्तु दोष को दूर करने के लिए आग्नेय कोण में एक छोटा बल्ब लगा लें और रोजाना उसे जलाएं। इससे काफी हद तक किचन का वास्तु दोष कम हो जाएगा।

कपूर-

घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए कपूर भी लाभकारी साबित हो सकती है। आपके घर में जिस जगह पर वास्तु दोष है वहां पर कपूर रख दें। जैसे ही खत्म हो तो दोबारा रख दें। इससे काफी हद तक वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाएगा।


डिसक्लेमर'- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'