home page

Weather Update - 1 घंटा बरसे बादल, फिर खुला मौसम, जानिए अगले 2 दिन का पूर्वानुमान

जहां दिसंबर के महीने में अब तक के ठंड कम हो रही थी। वहीं अब 1 घंटा बरसात होने के कारण ठंड ने भी दस्तक दे दी है। आइए ऐसे में नीचे खबर में जानते है अगले दो दिन का पूर्वानुमान। 
 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk- जिले में मौसम का मिजाज बदल गया है। मैंडूस साइक्लोन के कारण सुबह गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। करीब एक घंटे तक बारिश का दौर जारी रहा। शहर में करीब 12.8 मिमी यानि आधा इंच बारिश दर्ज की गई। जिले के कई क्षेत्रो में कम दबाव की वजह से मावठे की बारिश हुई है। हालांकि सूरज निकलने के बाद मौसम पुन: साफ हो गया। बारिश की वजह से मौसम में ठंडक घुल गई।

शहर में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री तक दर्ज किया जबकि अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में आए इस उछाल का कारण आसमान में पिछले दो दिनों से बादल छाए रहना बताया गया। बादलों की वजह उत्तर से आने वाली ठंडी हवा रुक गई थी। अब मौसम खुलने पर ठंड अपना असर दिखाएंगी। कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके वर्मा ने बताया कि मावठे की यह बारिश फसलों के लिए अमृत के समान है। इससे फसलों को काफी फायदा पहुंचेगा। डॉ. वर्मा ने बताया कि अभी मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने की संभावना है।


मौसम खुलने के बाद बढ़ेगी ठंड-


आसमान में बादल छाए रहने की वजह से ठंड का असर गायब हो गया है। पिछले तीन दिनों से न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास बना हुआ था। गुरुवार को तापमान 16 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार से मौसम साफ होगा, जिससे एक बार फिर कड़ाके की ठंड अपना जोर दिखाना शुरू करेगी। हालांकि आसमान में बादल छाने की वजह से फिलहाल ठंड का ज्यादा असर नहीं है।