home page

Weather Update : एक तरह खराब है दिल्ली की हवा तो दूसरी तरफ सितरंग तूफ़ान की वजह से हुआ रेड अलर्ट जारी , जाने पुरे देश का मौसम का हाल

दिवाली के समय जहाँ एक तरफ उत्तर में दिल्ली की हवा खराब हो गयी क्योंकि प्रदूषण की वजह से इसमें ज़हरीले गैसों का प्रभाव ज्यादा बढ़ गया तो देश के दक्षिण भागों में सितरंग नाम के तूफ़ान ने हड़कंप मचा दिया जिसकी वजह से मौसम विभाग ने कई इलाकों में रेडालेर्ट जारी कर दिया है।  जाने क्या है पुरे देश में मौसम  का हाल 
 | 

HR Breaking News, New Delhi : चक्रवाती तूफान 'सितरंग' ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। बांग्लादेश में इस तूफान की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई है तो वहीं ओडिशा, झारखंड और पश्चिम बंगाल में इसे लेकर रेड अलर्ट जारी है। पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों में तो बारिश शुरू भी हो गई है। साउथ बंगाल में कल से बारिश हो रही है तो वहीं दक्षिण 24 परगना और पूरब मेदिनीपुर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि मौसम वैज्ञानिकों ने आज से लेकर अगले दो दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश की आशंका को व्यक्त किया है।

तो वहीं दूसरी तरफ दिल्ली में मौसम शुष्क भले ही है लेकिन इसकी एयर क्ववालिटी हद से ज्यादा खराब हो गई है। दिवाली के बाद दिल्ली -एनसीआर एयर क्वालिटी इंडेक्स  350 तक पहुंच गया है।


सितरंग तूफान:

मौसम विभाग ने जारी किया ताजा अपडेट, लोगों की बढ़ी टेंशन.. पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 336 AQI (बहुत खराब) पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 350 AQI(बहुत खराब) शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 296 AQI (बहुत खराब) मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 303 AQI (बहुत खराब) परपड़गंज - 302 AQI (बहुत खराब) अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी- 329 AQI (बहुत खराब)

दिल्ली में आज मौसम ड्राई रहेगा, यहां अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश:

31 और 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। तो वहीं अब यहां पर रातों में तापमान में और कमी आने वाली है, फिलहाल आज मौसम दिन में साफ रहेगा। 


साइक्लोन के कारण देश के कई राज्यों में उलटफेर के आसार


 जहां दिल्ली का ये हाल है वहीं देश के दूसरे राज्यों में यूपी, बिहार में आज मौसम साफ ही रहने वाला है। पहाड़ों पर बर्फबारी की संभावना नजर आ रही है। उत्तराखंड और हिमाचल में हल्की बारिश भी हो सकती है। फिलहाल अब देश के कई राज्यों में तापमान गिरने लगा है और आने वाले दिनों में ये गिरावट और भी नजर आएगी। वैसे साइक्लोन के कारण देश के कई राज्यों में मौसम के उलटफेर के आसार हैं।