home page

Weather Update - अगले 4 दिन में पड़ेगी गलाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों में गलाने वाली ठंड पड़ने वाली है। जिसके चलते मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। नीचे खबर में जानिए अपने शहर का हाल.

 | 
Weather Update - अगले 4 दिन में पड़ेगी गलाने वाली ठंड, मौसम विभाग ने दी चेतावनी 

HR Breaking News, Digital Desk- राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले कुछ दिनों में कड़ाके की सर्दी पड़ने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अभी मौसम शुष्क ही बना रहेगा। करीब हफ्ते भर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके बावजूद चार दिन बाद ठंड में इजाफा होने की संभावना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई गई है।


मौसम ने लिया यू-टर्न-


वहीं, शुक्रवार को मौसम ने एक बार फिर यू-टर्न लिया। तापमान फिर बढ़कर 26.8 डिग्री पर पहुंच गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तामपान 8.4 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री कम रहा। हवा में नमी का स्तर 34 से 95 प्रतिशत तक रहा। वहीं शनिवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तामपान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री के आसपास रहेंगे। मौसम विभाग के अनुसार 14 दिसंबर से ठंड बढ़ेगी। अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रहने की संभावना है। दिसंबर के अब तक के दिन में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम रहे हैं। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहे हैं।

दो महीने से नहीं हुई बारिश-


स्काईमेट के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में पिछले करीब दो महीने से बारिश नहीं हुई है। इससे पूर्व राजधानी में 11 और 12 अक्टूबर को बारिश हुई थी। इसके बाद से ही राजधानी का मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है। नवंबर में सामान्य तौर पर 4.1 एमएम और दिसंबर में 9.4 एमएम बारिश होती है। राजधानी में शुष्क मौसम की वजह पहाड़ों पर किसी एक्टिव वेस्टर्न डिस्टरबेंस का न आना है। इस समय पहाड़ों पर एक कमजोर वेस्टर्न डिस्टरबेंस चल रहा है। इसका असर 10 दिसंबर तक रहेगा। इसकी वजह से राजधानी में तापमान थोड़ा बढ़ गया है। यह सिस्टम जैसे ही आगे बढ़ेगा, तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट होती।

आज कैसा रहेगा मौसम?


अगर आज के मौसम की बात करें तो मौसम विभाग कार्यालय ने शनिवार को सुबह धुंध और मामूली कोहरे के साथ मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। आज अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान क्रमश नौ डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने की संभावना है। आज भी दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई 350 से ऊपर है। गौरतलब है कि केंद्र के वायु गुणवत्ता आयोग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण विरोधी कार्य योजना के चरण-3 के तहत गैर-जरूरी निर्माण कार्य पर प्रतिबंध सहित कई अन्य प्रतिबंधों को हटाने का आदेश दिया।