UP में बिछाई जाएगी 52 किलोमीटर की रेल लाइन, 10 लाख लोगों को फायदा देंगे 7 स्टेशन
Rail Line In UP : यूपी में लोगों को बेहतर यातायात सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है। अब यहां पर 52 किलोमीटर लंबी रेल लाइन (Rail line in UP) को बिछाया जाने वाला है। इस रेल लाइन के तरह 10 लाख लोगों को लाभ होने वाला है। वहीं इसमें 7 स्टेशन का निर्माण होने वाला है।
HR Breaking News (UP News)। योगी सरकार यूपी में नई नई रेलवे लाइन परियोजना पर काम कर रही है। अब सरकार यहां पर एक और नई रेल परियोजना पर काम करने वाली है। इस परियोजना (New Railway Line Project) के तहत 52 किलोमीटर लंबी रेल लाइन को बिछाया जाने वाला है। इस रेल लाइन के तरह 7 स्टेशनों को शामिल किया गया है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
यहां पर बनेबी नई रेल लाइन
जानकारी के लिए बता दें कि ये रेल लाइन घुघली–आनंदनगर रेल लाइन (Ghugli–Anandnagar railway line) परियोजना के तहत बनाई जाने वाली है। ये रेल लाइन महराजगंज में बनाई जाएगी। इसके तहत 7 रेलवे स्टेशनों का निर्माण होने वाला है। इस परियोजना के तहत 52 किलोमीटर रेल लाइन का निर्माण होगा।
ये होंगे सात नए मेट्रो स्टेशन
महराजगंज रेल लाइन में जिन सात स्टेशन (Railway Station in UP) को शामिल किया गया है उसमें आनंदनगर, महराजगंज, घुघली क्रॉसिंग, परसिया बुजुर्ग, पकड़ी नौनिया, शिकारपुर और पिपरा मुंडेरी हाल्ट स्टेशन है।
32 अंडरपास का होगा निर्माण
इस परियोजना में 32 अंडरपास का निर्माण किया जाने वाला है। माना जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट (New Rail line Project) के शुरू हो जाने से इन कस्बों में रहने वाली लगभग 10 लाख आबादी को लाभ होने वाला है।
इन गांव की भूमि का होगा अधिग्रहण
इस परियोजना के लिए कुल 53 गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाने वाला है। जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक इन गांवों में से 29 गांवों में 86 हेक्टेयर का भूमि अधिग्रहण (New Rail line Project) का काम कार्य पूरा किया जाने वाला है। रेलवे ने आगाह करते हुए बताया कि जिन किसानों की जमीन को अधिग्रहित कर ली गई है वे यहां से अपनी फसल काट सकते हैं।
भूमि को खाली कराने की प्रक्रिया को किया जाएगा शुरू
जारी की गई रिपोर्ट्स के मुताबिक परियोजना के लिए रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि को खाली कराने की प्रक्रिया को भी शुरू कर दिया गया है। रेलवे की ओर से अधिग्रहित भूमि (Land acquisition For New Rail line) वाली जगहों पर नोटिस बोर्ड लगाए जाने वाले हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत स्तर पर मुनादी भी होने वाली है।
इस दिन मिली थी परियोजना को मंजूरी
इस परियोजना को साल 2023 में मंजूरी मिल गई थी। इस परियोजना (New Rail line Project in UP) को साल 2027 तक पूरा किये जाने की उम्मीद है। इसके लिए कुल 958.27 करोड़ रुपये का बजट को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।
रोजगार के भी मिलेंगे नए मौके
स्थानीय लोगों का मानना है कि यहां स्टेशन (New Rail line in UP) बनाए जाने के कारण न सिर्फ क्षेत्र का विकास होने वाला है, बल्कि रोजगार के मौके भी बढ़ने की उम्मीद लगाई जा रही है। आम जनता के लिए परिवहन व्यवस्था को भी सुलभ किया जाने वाला है।
इन स्टेशनों को किया जाएगा हाईटेक
अमृत भारत योजना के तहत उत्तर प्रदेश (UP News) के लगभग 157 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाने वाला है। इसमें कानपुर, काशी, अयोध्या, गोमती नगर, गाजियाबाद, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर जैसे स्टेशनों को शामिल किया गया है। प्रदेश के इन रेलवे स्टेशनों को हाईटेक (Hightech railway station in UP) किया जाने वाला है। इसके अलावा इस पर सरकार 7,695 करोड़ रुपये खर्च करने वाली है।
