Bihar news : एक दूसरे के पति से प्यार कर बैठी दो सहेलियां, फिर दोबारा की शादी
Extramarital affair : बिहार का ये अनोखा मामला आज इंटरनेट पर चर्चा में बना हुआ है, दो सहेलियों को एक दूसरे के पति के साथ प्यार हो गया और अब उन्होंने एक बार फिर से शादी कर ली | आइये जानते हैं इनकी लव स्टोरी के बारे में

HR Breaking News, New Delhi : बिहार (Bihar) से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। मामला भी प्रेम कहानियों (Love Story) से जुड़ा है। यहां दो महिलाओं को एक-दूसरे के पतियों से प्यार हो गया। इतना ही नहीं, इन दोनों प्रेम कहानियों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए दोनों ने एक-दूसरे पतियों से शादी भी की। मामला इलाके में चर्चा का विषय बन गया है।
Bed on rent : बेड को किराए पर देकर लाखों रूपए कमा रही है ये लड़की, पर रखती है ये शर्त
बिहार के खगड़िया में रहते थे दोनों परिवार
जानकारी के मुताबिक मामला बिहार के खगड़िया इलाके का है। इस मामले में एक और बड़ी खास बात है कि दोनों पतियों ने एक दूसरे के बच्चों को भी स्वीकार किया है। बताया गया है कि दोनों परिवार वर्तमान में मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में रह रहे हैं।
2009 में हुई थी नीरज-रूबी की शादी
एक रिपोर्ट के अनुसार यहां रहने वाले नीरज कुमार सिंह और रूबी की शादी वर्ष 2009 में हुई थी। दोनों के चार बच्चे (दो बेटे और दो बेटियां) हैं। कुछ साल पहले रूबी को मुकेश नाम के एक शख्स से प्यार हो गया। बताया गया है कि मुकेश रूबी के माता-पिता के घर के पास रहता था। पिछले साल फरवरी में दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
Bed on rent : बेड को किराए पर देकर लाखों रूपए कमा रही है ये लड़की, पर रखती है ये शर्त
नीरज और मुकेश की पत्नी ऐसा आए करीब
इस दौरान रूबी अपने साथ तीन बच्चों को ले गई। जबकि एक बच्ची को अपने पहले पति नीरज के पास छोड़ गई। इधर मुकेश के पत्नी अपने बच्चों के साथ घर पर अकेली रह गई।
जानकारी होने पर नीरज फोन पर मुकेश की पत्नी से बात करता था। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे और ये पसंद प्यार में बदल गईं। इसी साल 18 फरवरी को इन दोनों ने भी शादी कर ली। नीरज ने भी मुकेश के बच्चों को स्वीकार कर लिया है।