hrbreakingnews.com

DA Hike In UP : दिवाली से पहले यूपी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, इस दिन बढ़ेग 3 पर्सेंट डीए

DA Hike In UP :आज के समय में महंगाई दिन ब दिन महंगाई बढ़ती जा रही है और महंगाई में कर्मचारियों की परचेजिंग पावर को बनाए रखने के लिए महंगाई भत्ते को एक साल में दो बार रिवाइज किया जाता है। महंगाई भत्ते में यह रिवीजन आमतौर पर जनवरी और जुलाई में होता है। अब इसी बीच यूपी कर्मचारियों के लिए डीए (DA Hike In UP) बढ़ौतरी को लेकर अच्छी खबर सामने आई है।

 
DA Hike In UP : दिवाली से पहले यूपी कर्मचारियों को बड़ी सौगात, इस दिन बढ़ेग 3 पर्सेंट डीए

HR Breaking News : (UP Employees) केंद्रीय कर्मचारियों को डीए में 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते का फायदा मिल गया है और जल्द ही अब यूपी कर्मचारियों को भी दिवाली से पहले 3 पर्सेंट डीए की बड़ी सौगात मिल सकती है। दिवाली से पहले डीए में यह बढ़ौतरी कर्मचारियों (UP Employees News) के लिए राहत भरी हो सकती है। आइए खबर में जानते हैं कि यूपी कर्मचारियों को डीए बढ़ौतरी का फायदा कब तक मिलेगा।

 

 

कितना बढ़ेगा यूपी कर्मचारियों का डीए


केंद्रीय कर्मचारियों को 3 प्रतिशत महंगाई भत्ते का तोहफा मिल गया है और अब यूपी कर्मचारियों को जुलाई 2025 से महंगाई भत्ते (Dearness Allowance) में 3 पर्सेंट की बढ़ोतरी का फायदा मिल सकता है। महंगाई भत्ते में इस बढ़ोतरी के बाद डीए मौजूदा 55 पर्सेंट से बढ़कर 58 पर्सेंट पहुंच जाएगा। भले ही डीए की यह घोषणा सितंबर या अक्टूबर में की जाए, लेकिन महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी जुलाई से प्रभावी होगी।

क्या कहते हैं AICPI के आंकड़ें


महंगाई भत्ते (DA Hike In July) की गणना के लिए ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के आधार पर तय किया जाता है। यह इंडेक्स मई 2025 में 0.5 पर्सेंट बढ़कर 144 पर आ गया है। पिछले तीन महीने में इंडेक्स में इजाफा देखा गया है।

मार्च 2025 में यह 143, अप्रैल में 143.5 और मई 2025 में अब यह 144 पर आ गया है। अब जून में यह 145 पर पहुंच गया था तो इस हिसाब से ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) का 12 महीने के एवरेज के हिसाब से 58 पर्सेंट  पर पहुंच जाता है। 

इस दिन होगी घोषणा


सबसे पहले तो आप यह जान लें कि महंगाई भत्ता (DA Hike AIn U{) ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स फॉर इंडस्ट्रियल वर्कर्स (AICPI-IW) के 12 महीने के एवरेज के आधार पर तय किया जाता है। महंगाई भत्ते में इजाफा जुलाई से प्रभावी होगी, लेकिन इसकी घोषणा दिवाली और होली के त्योहारों के आ-पास की जातीहै। बीते वर्ष भी सरकार ने ऐसे रिवीजन फेस्टिव पीरियड के पास सितंबर या अक्टूबर में किए हैं। 

कब मिलेगा यूपी कर्मचारियों को फायदा


अब केंद्रीय कर्मचारियों के लिए 3 प्रतिशत डीए बढ़ौतरी की घोषणा कर दी गई है और इस साल भी इसकी घोषणा यूपी कर्मचारियों (UP Employees news) के लिए दिवाली के करीब हो सकती है। वर्तमान में चल रहे सातवें वेतन आयोग के तहत यह महंगाई भत्ते में फाइनल बढ़ोतरी हो सकतीख् क्योंकि इसकी अवधि 31 दिसंबर 2025 को खत्म हो रही है। सरकार ने आठवें वेतन आयोग (8th cpc updates) का ऐलान साल की शुरुआत में ही कर दिया था।