Delhi Furniture Markets : अब दो लाख नहीं, 20 हजार में आ जाएगा घर का फर्नीचर, दिल्ली में है ये खास जगह
Cheap Furniture Market Delhi : अगर आप घर का फर्नीचर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की हो सकती है। यहां पर से आप 20 हजार रुपये की कीमत में ही फर्नीचर (Cheap Furniture Market) की खरीदी कर सकते हैं। दिल्ली में ये जगह काफी खास रहने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Best Furniture Market)। दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही बेहतरीन क्वालिटि का फर्नीचर मिल जाता है। इस बाजार में से आप काफी कम कीमत में ही फर्नीचर (Wholesale Furniture Market in Delhi) खरीद सकते हैं और अपने घर और ऑफिस को डेकोरेट कर सकते हैं। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से इन बाजारों के बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
घर को सजाने के लिए कर सकते हैं मार्केट विजिट
अगर आप अपने घर या ऑफिस को सजाने के लिए सस्ता और स्टाइलिश फर्नीचर ढूंढ रहे हैं, तो दिल्ली का फतेह नगर-तिलक नगर फर्नीचर मार्केट आपके लिए सबसे शानदार ऑप्शन हो सकता है। यह मार्केट पश्चिमी दिल्ली (Cheap Furniture Market) में स्थित है और इसे दिल्ली का सबसे किफायती फर्नीचर बाजार माना जाता है। इस बाजार में से आपको बेड, सोफा, टेबल, कुर्सियां, अलमारी, और डिजाइनर पर्दों से लेकर हर तरह का फर्नीचर बजट में मिल जाता है।
ये है बाजार की खासियत
इस बाजार की खासियत के बारे में बात करें तो यहां हर बजट के लिए विकल्प मौजूद हैं। उदाहरण के तौर पर, एक डबल बेड 4,000 रुपये से शुरू होता है और 5,000 रुपये में शानदार सोफा मिल सकता है। 2 बीएचके फ्लैट के लिए पूरा फर्नीचर (Fateh Nagar-Tilak Nagar Market) सिर्फ 20,000 रुपये में खरीद सकते हैं। यहां नया और सेकंड-हैंड फर्नीचर दोनों ही मिल जाते हैं। आप अपनी जेब के मुताबिक यहां से समान का चयन कर सकते हैं।
कस्टमाइजेशन फर्नीचर की मिलेगी सुविधा
इस मार्केट में आपको रेडीमेड फर्नीचर के साथ-साथ कस्टमाइजेशन की सुविधा मिल जाती है। अगर आप अपनी पसंद और साइज के हिसाब से इन समान को डिजाइन कराना चाहते हैं, तो दुकानदार उसे बनवाकर उपलब्ध करा देते हैं। यही कारण है कि यहां न सिर्फ दिल्ली, (customize Furniture Market) बल्कि आसपास के शहरों से भी लोग फर्नीचर खरीदने आते हैं। यहां पर एक और बड़ी सुविधा यह है कि दुकानदार घर तक फर्नीचर की डिलीवरी और फिटिंग भी करवा देते हैं।
यहां तक फैला है मार्केट
फतेह नगर से तिलक नगर तक फैली दुकानों (Whole Furniture Market in Delhi) की लंबी कतारें हर तरह के ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। दुकानदारों के साथ मोलभाव करने की कला आपको और भी सस्ते दामों में सामान दिला सकती है। यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक खुला रहता है।
ऐसे पहुंचे फर्नीचर मार्केट
इस बाजार का नजदीकी मेट्रो स्टेशन तिलक नगर मेट्रो स्टेशन है। जोकि इसे आसानी से पहुंचने योग्य बनाता है। हालांकि, पार्किंग की समस्या हो सकती है, इसलिए मेट्रो से जाना बेहतर है। ये बाजार न सिर्फ दिल्लीवासियों (Fateh Nagar-Tilak Nagar Market Metro) बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आने वाले लोगों के लिए भी पसंदीदा है। तो, अगर आप अपने घर को कम बजट में ट्रेंडी लुक देना चाहते हैं, तो फतेह नगर-तिलक नगर मार्केट जरूर जाएं।
