home page

UP वालों के लिए खुशखबरी, इस जिले में बनाए जाएंगे हाईवे और नए रोड, मिली मंजूरी

UP New Project : यूपी वालों के लिए हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अब यूपी के एक जिले में हाईवे बनाया जाएगा। इसके अलाचा यहां पर एक नया रोड़ बनाया जाएगा। यूपी सरकार (Yogi Goverment) ने इसको मंजूरी प्रदान कर दी है। आज म आपको इस खबर के माध्यम से इस बारे में पूरी जानकारी देने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।
 | 
UP वालों के लिए खुशखबरी, इस जिले में बनाए जाएंगे हाईवे और नए रोड, मिली मंजूरी

HR Breaking News (New Highway in UP) उत्तर प्रदेश में यातायात को बेहतर करने के लिए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। अब सरकार यूपी में एक नया हाईवे और रोड बनाया जाएगा। इस प्रोजेक्ट (Highway in UP) के बनने की वजह से आम लोगों को काफी लाभ होगा और रोजगार के भी नए नए मौके मिलने वाली है। खबर में जानिये इस बारे में।

 

 

2030 तक तैयार होगी परियोजना 

उत्तर प्रदेश से ब्रज आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गोवर्धन, बरसाना, गोकुल की राह आसान होने वाली है। दरअसल, विजन 2030 योजना के तहत भगवान श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा (Mathura road construction) में नए रोड और हाईवे का निर्माण कराया जाने वाला है। इस योजना के तहत हर धार्मिक स्थलों को एकदूसरे से जोड़ा जाने वाला है। इससे लोग इन धार्मिक स्थलों तक खुद के वाहनों से आसानी से पहुंच सकते हैं।


इतनी लागत से तैयार होगा प्रोजेक्ट 

रिपोर्ट के मुताबिक मथुरा में 8 हजार करोड़ से ज्यादा की रकम इन योजनाओं पर खर्च की जा रही है। इसके अलावा मथुरा और वृंदावन में साल दर साल श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा भी दर्ज किया जा रहा है। हाईवे (Mathura highway) और नए सड़क निर्माण से श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोगों को भी लाभ होने वाला है।

गोवर्धन से बरसाना जाने के लिए 25 किलोमीटर लंबा फोरलेन बाइपास का निर्माण होगा। इसमें 170 करोड़ की लागात आने वाली है। इसके अलावा, आगरा (Agra highway) की ओर से गिरिराजजी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए नया हाईवे निर्माण की भी योजना है।

विजन 2030 की प्रमुख परियोजनाएं 

यमुना पार से कंस किला के लिए एलिवेटिड रोड और पार्किंग, मसानी चौराहे पर फ्लाईओवर, नए बस स्टैंड पर फ्लाईओवर, जवाहर बाग में कृष्ण लोग पार्क निर्माण, गोवर्धन (Govardhan bypass) के लिए हिन्दुस्तान कॉलेज से फोरलेन मार्ग निर्माण, ब्रज-84 कोस परिक्रमा मार्ग व पड़ाव स्थल विकास के काम शामिल किया गया हैं। अभी के बारे में बात करें तो कई बड़ी परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, तो वहीं कई बड़ी योजनाएं जल्द ही शुरू होने वाली हैं। इसकी वजह से मथुरा (Mathura news) आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा काफी आरामदायक हो जाएगी।