Gratuity Rules : कर्मचारियों को 5 साल के कम की नौकरी पर ग्रेच्युटी मिलेगी या नहीं, जानिये नियम
Gratuity New Rules : नौकरीपेशा लोग मोटा-मोटी यह तो जानते हैं कि 5 साल तक कहीं पर काम करने के बाद ग्रेच्युटी मिलती है, लेकिन इससे कम अवधि होने पर ग्रेच्युटी मिलेगी या नहीं, इस बात को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। यह सवाल कई कर्मचारियों के मन में बना रहता है। बता दें कि ग्रेच्युटी को लेकर कई तरह के नियम तय किए गए हैं, इनके बारे में हर कर्मचारी के लिए जानना जरूरी है।

HR Breaking News : (Gratuity update rules )। आप भी जॉब करते हैं तो यह खबर आपके बहुत काम की है। किसी कंपनी या विभाग में लगातार 5 साल तक काम करने के पर इनाम के रूप में दी जाने वाली राशि को ग्रेच्युटी (Gratuity kya h) कहा जाता है। यह विश्वनीय होने व बेहतरीन कार्य करने का एक रिवार्ड भी है।
अक्सर देखा जाता है कि कई कर्मचारी 5 साल से कुछ माह पहले एक जगह से नौकरी छोड़कर दूसरी जगह बदल लेते हैं। तब वे यह भी सोचते हैं क्या पिछली जगह जहां काम किया है, वहां से उनको ग्रेच्युटी (Gratuity kab milti h) मिलेगी। इसी बारे में खबर में जानिये विस्तार से।
ग्रेच्युटी के लिए कब होता है कर्मचारी हकदार-
ग्रेच्युटी पाने के लिए 5 साल तक एक ही जगह काम करना जरूरी होता है। ग्रेच्युटी नियमों (Gratuity ke niyam) में भी यही प्रावधान है। कोई कर्मचारी 4 साल 10 महीने तक नौकरी करके इस्तीफा दे देता है और 2 महीने का नोटिस देता है , तो क्या इसे 5 साल माना जाएगा? इस सवाल का जवाब कई लोग तलाशते हैं। अधिकतर लोग नोटिस पीरियड (notice period) को नौकरी में काउंट करते हैं तो कई नहीं करते। आइये जानते हैं इस सवाल का सही जवाब।
नोटिस देने पर क्या होगा-
अगर आप कहीं पर 4 साल 6 महीने तक नौकरी (Gratuity rules in job) करते है और उसके बाद इस्तीफा दे देते हैं तो आपको दो महीने का नोटिस भी देना होगा। इस नोटिस पीरियड में आप काम करते रहेंगे, यानी आपकी नौकरी की अवधि 4 साल 8 महीने हो जाएगी। इस अवधि को 5 साल माना जाता है और पात्रता तय करते हुए ग्रेच्युटी (Gratuity eligibility) की रकम दी जाती है। नोटिस पीरियड को इसलिए नौकरी में काउंट किया जाता है क्योंकि उस अवधि में भी कर्मचारी काम कर रहा होता है।
कब नहीं मिलती ग्रेच्युटी-
नौकरी का सेवाकाल 5 साल से कम है तो ग्रेच्युटी का हकदार (Gratuity rights) कर्मचारी नहीं हो सकता। नोटिस पीरियड सहित 4 साल 8 महीने की अवधि को तो 5 साल माना जाता है, लेकिन इससे कम अवधि रहने पर इसे चार साल ही गिना जाएगा यानी आप 4 साल और 5 महीने नौकरी करके 2 माह का नोटिस पीरियड भी सेवाकाल में शामिल करेंगे तो आपकी कुल सर्विस (service rules) 4 साल 7 माह ही होगी। इसलिए ग्रेच्युटी के नियम से बाहर हो जाएंगे।
इस स्थिति में नहीं होता नियम लागू-
अगर किसी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मौत हो जाए या वह दिव्यांग होने पर फिर से काम करने में असमर्थ हो जाए तो अन्य नियम लागू होता है। ऐसे में ग्रेच्युटी (Gratuity kab nahi milti) के लिए 5 साल का नियम लागू नहीं होता। ग्रेच्युटी एक्ट 1972 में भी यही प्रावधान दिया गया है। इस स्थिति में नॉमिनी को ग्रेच्युटी की रकम मिलती है। नॉमिनी का चयन (Gratuity nominee rules) करना जरूरी होता है, यह आप Form F भरकर कर सकते हैं।