home page

motivational story in hindi जिस होटलों में पिता करते थे सफाई का काम, होनहार बेटे ने खरीद लिए सभी

family motivational story in hindi: जब भी एक्शन हीरो की बात आती है तो सुनील शेट्टी का नाम भी ज़हन में आता है। एक्टर ने कई सुपरहिट फिल्मों से दर्शकों का दिल जीता है। लेकिन सुनील के लिए भी ये सफर आसान नहीं था। वहीं सुनील के पिता वीरप्पा शेट्टी ने भी अपने बेटे को काबिल बनाने के लिए कड़ा संघर्ष किया है। लेकिन आज सुनील शेट्टी अपने पिता का नाम रोशन कर चुके हैं।
 | 

Best Motivational Story in hindi  एक समय था जब सुनील के पिता कई होटलों में सफाईकर्मी के तौर पर काम किया करते थे। लेकिन आज सुनील ने वे सभी होटल खरीद लिए हैं और उन स्बही होटलों के मालिक भी बन चुके हैं। बेशक आज सुनील के पिता इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन आज उन्हें अपने बेटे पर जरूर गर्व होगा।

 

ये भी पढ़ें.........

Haryana News : हरियाणा में वाहन चालकों के लिए बड़ी खबर, आज सरकार ने लिया कड़ा फैसला

सुनील ने बताया पिता का संघर्ष

दरअसल सुनील शेट्टी इंडिया बेस्ट डांसर सीज़न 2 में नज़र आए थे। इस दौरान ही सुनील ने अपने पिता से जुड़े कई राजों पर से पर्दा उठाया था। इस दौरान ही सुनील ने अपने पिता के संघर्ष के बारे में भी बताया। सुनील के मुताबिक उनके पिता का जीवन बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्होंने बताया कि वे होटलों में क्लीनर के तौर पर काम किया करते थे।

वहीं जब सुनील 9 वर्ष के थे तभी उनके पिता मुंबई आ गए थे और साफ सफाई का काम करना शुरू कर दिया था। सुनील ने बताया कि उनके पिता हमेशा उन्हें समझाते थे कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता है हर काम को ईमानदारी और गर्व के साथ करना चाहिए। सुनील के पिता का मानना था कि किसी भी काम को शर्म के साथ नहीं करना चाहिए।