home page

Retirement age Rules : अब इस उम्र में रिटायर होंगे सरकारी कर्मचारी, सरकार ने कर दिया क्लियर

New Retirement age decision : सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र को लेकर अक्सर मुद्दे उठते रहते हैं। खासकर केंद्रीय कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र (employees retirement age) में बदलाव किए जाने को लेकर संसद तक मुद्दे उठ चुके हैं। अब सरकार ने इस पर अपना जवाब दे दिया है। सरकार ने अपने जवाब में रिटायरमेंट को लेकर तय किए गए नियमों के बारे में भी बताया है।

 | 
Retirement age Rules : अब इस उम्र में रिटायर होंगे सरकारी कर्मचारी, सरकार ने कर दिया क्लियर

HR Breaking News : (Retirement age decision)। देश में कई राज्यों में करोड़ों केंद्रीय व राज्य कर्मचारी नौकरी कर रहे हैं। इनकी रिटायमेंट की उम्र में बदलाव करने की कई बार मांग भी उठ चुकी है। कई दिनों से ये भी चर्चाएं हो रही थी कि केंद्र सरकार (central govt) सरकारी कर्मचारियों की रिटायरमेंट उम्र बदलने पर विचार कर रही है और इसमें जल्द बदलाव किया जा सकता है।

इसे देखते हुए अब सरकार ने रिटायरमेंट एज में बदलाव (retirement age changed) को लेकर अपना जवाब रखा है। अभी तक राज्य व केंद्रीय कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु अलग-अलग थी। अब नए नियमों के अनुसार उम्र क्या होगी, इसी पर सरकार का जवाब आया है। आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से खबर में।

पदों को खत्म करने पर सरकार का जवाब-

संसद में यह सवाल भी उठाया गया था कि  सेवानिवृत्ति के बाद खाली होने वाले पदों को खत्म तो नहीं किया जा रहा। इस पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह (Union Minister Jitendra Singh) ने जवाब दिया था कि सरकार के पास ऐसी कोई नीति नहीं है कि सेवानिवृत्ति के बाद रिक्तियां खत्म कर दी जाएं। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए यह भी एक सांसद ने पूछा था कि 2014 से लेकर अब तक  सरकार ने कितने पदों को खत्म किया है। इस पर सरकार (govt decision on retirement) का जवाब था कि इसे लेकर कोई आधिकारिक डेटा मौजूद नहीं है।

राज्यों व केंद्र में अलग-अलग हैं नियम-

राज्य और केंद्र सरकार (central govt) के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु अलग-अलग होती है। इसका कारण राज्य व केंद्र सरकार के अलग-अलग नियमों का होना है। संसद में यह सवाल उठ चुका है और इस पर सरकार भी अपना जवाब दे चुकी है। रिटायरमेंट एज (central employees retirement age) का नियम केंद्र व राज्यों के अधिकार क्षेत्र का मामला है। इसलिए इनमें अलग-अलग रिटायरमेंट (retirement age state govt) की आयु निर्धारित होती हैं।

बार-बार उठाई जा रही यह मांग-


देश के कई कर्मचारी संघ रिटायरमेंट उम्र (Retirement age ke niyam) बदलने की मांग लंबे समय से करते आ रहे हैं। कई कर्मचारी यूनियनें इसलिए मांग कर रही हैं क्योंकि अधिकतर लोग ज्यादा उम्र तक नौकरी करना चाहते हैं। साथ ही यह भी मुद्दा उठता है कि जो समय से पहले रिटायरमेंट (VRS) लेना चाहते  हैं उनके लिए क्या प्रावधान किए जाने चाहिए। रिटायरमेंट ऐज में बदलाव या घटाने बढ़ाने पर सरकार अभी कोई विचार नहीं कर रही है। अभी तक राष्ट्रीय परिषद (joint consultation mechanism) की ओर से इस बारे में कोई प्रस्ताव भी नहीं आया है।

अभी इतनी है रिटायरमेंट की उम्र-

केंद्र सरकार के कर्मचारियों की रिटायरमेंट की उम्र (Retirement age limit) फिलहाल 60 वर्ष तय की गई है। राज्य कर्मचारियों के लिए ये नियम पद व विभाग अनुसार अलग हो सकते हैं। अब इस बारे में यह स्पष्ट हो चुका है कि फिलहाल रिटायरमेंट एज के नियमों (Retirement age rules) में कोई बदलाव नहीं किया गया है।