UP Expressway : उत्तर प्रदेश से हरियाणा तक बनेगा नया एक्सप्रेसवे, 700KM का सफर होगा सुहावना
UP Expressway : यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जा रहा है। अब जल्द ही यूपी में नए एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाने वाला है। प्रदेश में इस नए एक्सप्रेसवे (UP Expressway) के निर्माण से 22 जिलों के लोगों को सीधे तौर पर फायदा होगा। यूपी में इस नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से वाहन चालकों का सफर आसान हो जाएगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी के इस एक्सप्रेसवे के बारे में।
HR Breaking News (UP Expressway) यूपी में नए-नए एक्सप्रेसवे की सौगात दी जा रही है। अब यूपी में एक ओर नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से युवाओं के लिए नए रोजगार के अवसर बढ़ सकेंगे और साथ ही मालवाहन की लागत में कमी आएगी। इस एक्सप्रेसवे (UP Expressway Updates) के निर्माण से यूपी के 22 जिलों को सीधा फायदा होगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं यूपी के एक्सप्रेसवे से जुड़े अपडेट के बारे में।
कब तक बन जाएगा ये एक्सप्रेसवे
दरअसल, आपको बता दें कि यूपी के गोरखपुर से पहले शामली (Gorakhpur Shamli Panipat Expressway) अब हरियाणा के पानीपत तक बनने वाले सबसे बड़े एक्सप्रेस वे पर काम चल रहा है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण(NHAI) ने इइस एक्सप्रेसवे के लिए डीपीआर भी तैयार कर ली है। अब स एक्सप्रेसवे को अंतिम रूप दिया जाना है। मार्च 2026 तक इस एक्सप्रेस वे की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।
कितना लंबा बनेगा ये एक्सप्रेसवे
जैसे ही इस एक्सप्रेसवे (uP Expressway Updates) की अधिसूचना जारी की जाती है तो 22 जिलों और 37 तहसीलों में NHAI अधिकारियों की नियुक्तियां की जाएगी। उसके बाद अधिग्रहण का काम शुरू किया जाएगा। 750 किलोमीटर लंबे बनने वाले इस एक्सप्रेस के निर्माण से पानीपत से गोरखपुर की दूरी में आठ घंटे का वक्त बच सकेगा और यूपी के 22 जिलों को इसका सीधा फायदा मिलेगा। अब गोरखपुर से यह एक्सप्रेस वे सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे (Siliguri Expressway) से सीधे तौर पर जुड़ेगा।
कौन संभालेगा एक्सप्रेसवे निर्माण का काम
बता दें कि नए पानीपत-शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे के सर्वे का जिम्मा एनएचएआई अयोध्या के पास है। पहले शामली तक निर्मित नए एक्सप्रेसवे को पानीपत तक बढ़ाने का प्लान किया गया है। पहले पानीपत-शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे शामली के गोगवान जलालपुर से इस एक्सप्रेसवे की शुरुआत होनी थी और इसे गोरखपुर में नेपाल सीमा तक निर्मित किया जाना था और गोरखपुर से बस्ती, गोंडा और सीतापुर रूट तय किया गया था।
एलाइनमेंट सर्वेक्षण का काम हुआ पूरा
अब यूपी के इस एक्सप्रेसवे का नया रूट (New route of expressway) नेपाल की सीमा के पास के जिलों से होकर लखनऊ, सीतापुर, बरेली और मेरठ होते हुए शामली तक जाएगा। जैसे ही इस एक्सप्रेसवे का एलाइनमेंट सर्वेक्षण का काम पूरा होता है, उसके बाद DPR तैयार कर शासन को उसकी रिपोर्ट भेजी जानी है। नए एक्सप्रेसवे के निर्माण से हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल का आवागमन आसान हो जाएगा।
इन जिलों को होगा फायदा
पानीपत-शामली-गोरखपुर एक्सप्रेसवे (Panipat-Shamli-Gorakhpur Expressway) के निर्माण से कई जिलों को लाभ होगा। इन जिलों में पानीपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर,बहराइच, श्रावस्ती, पीलीभीत, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, बस्ती और गोरखपुर जिलों को सीधे तौर पर जोड़ा जाएगा।
