home page

7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में हुई बढ़ोतरी, जानिए कितनी बढ़कर आएगी सैलरी

7th Pay Commission DA Hike latest news: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता(dearness allowance) एक बार फिर बढ़ गया है. आइये जानते हैं केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (dearness allowance) कितना बढ़ गया है.
 | 
7th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA में हुई बढ़ोतरी, जानिए कितनी बढ़कर आएगी सैलरी 

HR Breaking News (नई दिल्ली) :  आखिरकार केंद्रीय कर्मचारियों का इंतजार खत्म हो गया. रक्षा बंधन से पहले केंद्रीय कर्मचार‍ियों को बड़ी खुशखबरी मिली है. सरकार की तरफ से महंगाई भत्‍ता (7th Pay Commission DA Hike) में 4% की बढ़ोतरी कर दी गई है.

दरअसल, जून के  ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स इंडस्ट्रियल वर्कर्स (All India Consumer Price Index Industrial Workers) के आंकड़े आने के बाद ये तय था कि महंगाई भत्ते (dearness allowance) में अच्छी बढ़ोतरी होगी. लेकिन, अब इसका ऐलान हो गया है. 


38% हुआ महंगाई भत्ता(Dearness Allowance increased to 38%)


केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में 4% की बढ़ोतरी हुई है. सरकार ने इसका ऐलान कर दिया है. गौरतलब है कि डीए में बढ़ोतरी (Dearness Allowance) AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करती है.

खुशखबरी! कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, जानिए सैलरी में कितना होगा इजाफा

AICPI-IW (All India Consumer Price Index- Industrial Worker) के पहली छमाही के आंकड़े जारी कर दिए हैं. इसमें इंडेक्स के अनुसार, अब नया आंकड़ा 0.2 प्वाइंट की तेजी के साथ 129.2 पर पहुंच गया. सरकार के इस फैसले से एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा मिलेगा.


कब आएगा 38% DA का पैसा?(When will the money of 38% DA come?)


 महंगाई भत्‍ता (Dearness Allowance) में 4 फीसदी की बढ़ोतरी के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का कुल महंगाई भत्ता  (Dearness Allowance) 38% हो गया है, इससे पहले कर्मचारियों का महंगाई भत्ता  (Dearness Allowance) 34% था.

खुशखबरी! कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, जानिए सैलरी में कितना होगा इजाफा

महंगाई भत्ते  (Dearness Allowance) का भुगतान सितंबर 2022 की सैलरी में होगा, जबकि बढ़ा हुआ DA जुलाई से लागू हो गया है. यानी कर्मचारियों के खाते में दो महीने जुलाई और अगस्त के एरियर का पैसा भी आएगा. कुल मिलाकर त्यौहार के समय कर्मचारियों के खाते में DA arrear के साथ मोटा पैसा आएगा. 


अधिकतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन(Calculation on maximum basic salary)

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    56,900 रुपये 
  • नया महंगाई भत्ता (38%)                      21,622 रुपये/माह
  • अब तक महंगाई भत्ता (34%)                19,346 रुपये/माह
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       21,622-19,346 = 2260 रुपये/माह
  •  सालाना सैलरी में इजाफा                       2260 X12= 27,120 रुपये

खुशखबरी! कर्मचारियों के DA में बढ़ोतरी, जानिए सैलरी में कितना होगा इजाफा

न्यूनतम बेसिक सैलरी पर कैलकुलेशन(Calculation on minimum basic salary)

  • कर्मचारी की बेसिक सैलरी                    18,000 रुपये 
  • नया महंगाई भत्ता (38 %)                    6840 रुपये/माह
  • अब तक महंगाई भत्ता (34%)                6120 रुपये/माह
  • कितना महंगाई भत्ता बढ़ा                       6840-6120 = 1080 रुपये/माह
  •  सालाना सैलरी में इजाफा                        720  X12=  8640 रुपये