8th Pay Commission : आठवें वेतन आयोग पर आया बड़ा अपडेट, इन कर्मचारी की सैलरी जाएगी लाख के पार
HR Breaking News - (Salary Hike Updates)। सरकार की ओर से जनवरी में ही आठवें वेतन आयोग को लागू करने को लेकर घोषणा कर दी गई थी, लेकिन अभी तक इस वेतन आयोग को लेकर कार्य शुरू नहीं किया गया है। जानकारी के मुताबिक सरकार अप्रैल में अध्यक्ष और दो अन्य सदस्यों के नाम का ऐलान कर सकती है। आठवें वेतन आयोग (Govt. Employees News) के ऐलान के बाद लेवल-6 के कर्मचारियों की सैलरी में तगड़ा इजाफा देखने को मिलेगा। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं इस बारे में।
इतनी होगी मिनिमम सैलरी-
हालांकि अभी सिर्फ सरकार की ओर से आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर घोषणा की गई है। अभी इसके गठन को लेकर भी सरकार ने कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। अभी वर्तमान में सातवें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों की मिनिमम सैलरी (Minimum salary of central government employees) 18 हजार रुपये है जो 2.56 फिटमेंट फैक्टर के आधार पर बढ़कर 51,480 रुपये प्रति महीना होने की संभावना है। वहीं, इसका लाभ पेंशनर्स को भी मिलेगा। इससे पेंशनर्स की न्यूनतम पेंशन भी 9000 रुपये से बढ़कर 25,740 रुपये पहुंच जाएगी।
कितनी हो जाएगी मैक्सिमम सैलरी-
7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission)के तहत कर्मचारियों की मैक्सिमम सैलरी (maximum salary of employees) 2 लाख 50 हजार रुपये है। अगर यही फिटमेंट फैक्टर लागू होता है तो ऐसे 8वें वेतन आयोग में केंद्रीय कर्मचारी के मैक्सिमम सैलरी (Maximum Salary hike) बढ़कर लगभग 6 लाख 42 हजार रुपये हो जाएगी।
पेंशनर्स को कितना मिलेगा लाभ-
सिर्फ कर्मचारियों को ही नहीं, इसका लाभ पेंशनर्स (pensioner news updates)को भी मिलेगा। अगर नया फिटमेंट फैक्टर 2.86 लागू होता है तो इससे उनकी पेंशन में बंपर बढ़ौतरी होगी। अभी वर्तमान में पेंशनर्स को सातवें वेतन आयोग के तहत न्यूनतम पेंशन (Minimum pension of employyes) 9,000 रुपये मिल रहा है, जो बाद में बढ़कर 25,740 रुपये होने की संभावना है।
लेवल-6 के कर्मचारियों का कितना बढ़ेगा वेतन-
वहीं, बात करें लेवल-6 के कर्मचारियों की सैलरी (Salary of level-6 employees) की तो 7 वें वेतन आयोग के तहत लेवल 6 के केंद्रीय कर्मचारियों को अभी वर्तमान में 35400 रुपये का वेतन मिलता है। आठवें वेतन आयोग के लागू होते ही अगर फिटमेंट फैक्टर (fitment factor hike) 2.86 लागू होता है तो इससे लेवल-6 के कर्मचारियों की सैलरी 65844 बढ़ जाएगी और केलकुलेशन के हिसाब से उन्हें कुल एक 1,01,244 रुपये प्रति महीना मिलेंगे।लेवल-6 के कर्मचारियों की लिस्ट में टेक्निकल या पर्यवेक्षी भूमिकाओं में निरीक्षक, उप-निरीक्षक और जूनियर इंजीनियर (JE) जैसे कर्मचारी का नाम शामिल होता है।
