hrbreakingnews.com

बेहद सस्ते में इस जहाज में सफर करने का मौका! फटाफट बुक करें टिकट

व‍िस्‍तारा एयरलाइन ने बेहद सस्‍ता समरटाइम ऑफर पेश क‍िया है. इस ऑफर के तहत आप 2499 रुपये में डोमेस्‍ट‍िक फ्लाइट और 12,999 रुपये में इंटरनेशनल फ्लाइट का ट‍िकट बुक करा सकते हैं।
 
बेहद सस्ते में इस जहाज में सफर करने का मौका! फटाफट बुक करें टिकट

HR Breaking News : नई दिल्ली : Vistara Summertime Sales : टाटा ग्रुप की सपोर्टेड विस्तार एयरलाइन (Vistara Airline) ने शानदार ऑफर पेश किया है।
 अगर आप भी फ्लाइट से कही भी जाने का प्‍लान कर रहे हैं तो फटाफट ट‍िकट बुक करा दीजिए. इससे सस्‍ता फ्लाइट टिकट आपको कही नहीं मिलेगा।

जी हां, विस्तार एयरलाइन ने घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानों पर समरटाइम सेल (Summertime Sale) की घोषणा की है. यह ऑफर इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्‍लॉस के लिए उपलब्‍ध है।

 

यह भी जानिए : Ruchi Soya के FPO ने शेयर मार्केट में मचाई धूम, निवेशकों की बल्ले-बल्ले

 


कल तक करा सकते हैं बुकिंग


व‍िस्‍तारा की तरफ से जारी बयान में कहा गया क‍ि इस ऑफर के तहत घरेलू उड़ानों के ल‍िए 72 घंटे के दौरान बुक‍िंग करा सकते हैं. ऑफर का समय 21 अप्रैल को रात 21.59 बजे तक रहेगा. ऑफर में इकोनॉमी क्‍लॉस के ल‍िए 2,499 रुपये, प्रीम‍ियम क्‍लॉस के ल‍िए 3,459 रुपये और बिजनेस क्‍लॉस के ल‍िए 9,999 रुपये का ट‍िकट है।

यह भी जानिए : Share Market Tips : राकेश झुनझुनवाला का इस शेयर पर बड़ा दांव, जानिए कौन सी कंपनी में किया निवेश

इंटरनेशनल फ्लाइट के ल‍िए 25 तक होगी बुकिंग


वहीं इंटरनेशनल फ्लाइट के ल‍िए इकोनॉमी क्‍लॉस के ल‍िए 12,999 रुपये, प्रीम‍ियम इकोनॉमी के ल‍िए 17,249 रुपये और ब‍िजनेस क्‍लॉस के ल‍िए 35,549 रुपये क‍िराया है. इसके ल‍िए आप 19 तारीख से 25 अप्रैल को रात 23.59 बजे तक बुक‍िंग करा सकते हैं. आपको बता दें डोमेस्‍ट‍िक और इंटरनेशनल फ्लाइट का यह क‍िराया एक तरफा है।

इन रूट्स के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स


सेल के तहत यात्र‍ियों को दिल्ली, मुंबई और उदयपुर से देहरादून, चंडीगढ़, लखनऊ, अमृतसर, लेह, श्रीनगर, वाराणसी, गोवा, कोच्चि, बेंगलुरु और कोलकाता की यात्रा की सुव‍िधा दी जा रही है. स्पेशल ऑफर में आप दिल्ली और मुंबई से काठमांडू, कोलंबो, ढाका, सिंगापुर और दुबई जैसे इंटरनेशनल रूट्स के लिए बुकिंग करा सकते हैं. इन रूट्स पर 20 जून से 30 सितंबर 2022 के बीच यात्रा की जा सकती है।

कैसे बुक करें ट‍िकट


विस्तारा की समरटाइम सेल के ल‍िए आप एयरलाइन की वेबसाइट, एंड्रायड और ios मोबाइल एप, विस्तारा के एयरपोर्ट टिकट ऑफिस (ATO), ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसियों (OTA) और ट्रैवल एजेंटों के जर‍िये बुकिंग करा सकते हैं।