home page

business idea: त्योहारी सीजन में सोने से करें मोटी कमाई, ऊपर के ऊपर निकल जाएंगे सारे खर्चे

अगर आप घर में खाली बैठे हैं तो आज हम आपको एक ऐसे बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे आप त्योहारी सीजन में शुरू कर मोटी कमाई कर सकते हैं आइए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं इस बिजनेस के बारे में... 

 | 
त्योहारी सीजन में सोने से करें मोटी कमाई, ऊपर के ऊपर निकल जाएंगे सारे खर्चे

HR Breaking News (नई दिल्ला) : त्योहारों का मौसम शुरू होने ही वाला है। पितृपक्ष के बाद नवरात्र से छठ पूजा तक तीज-त्योहारों की भरमार रहेगी। त्योहारी सीजन में लोग खूब खरीदारी करते हैं। बहुत सारी खरीदारी से आपकी जेब खाली भी होती है। ऐसे में इन खर्चों से आप बच तो नहीं सकते, लेकिन इनकी भरपाई जरूर कर सकते हैं। अगर आप निवेशक हैं तो त्योहारी सीजन में खर्च करने के बजाय आप कमा भी सकते हैं। आप गोल्ड, सिल्वर और एल्युमिनियम जैसे कमोडिटी में निवेश कर सकते हैं।


क्या है कमोडिटी

ये भी जानिये : बीते सप्ताह से सोने में बड़ी गिरावट, चांदी के बढ़ रहे दाम

यह वस्तुओं को खरीदने का सबसे व्यवहार्य और लागत प्रभावी (cost-effective) तरीका है। निवेशक कमोडिटी उत्पादक कंपनियों के शेयर खरीद सकते हैं। इन कंपनियों के स्टॉक की कीमत उनके द्वारा निर्मित वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि / गिरावट के साथ बढ़ेगी और गिरेगी।

ये कंपनियां बंपर मुनाफा कमाने पर कभी-कभी विशेष लाभांश की घोषणा कर सकती हैं। हालांकि, एक डिसएडवांटेज है कि सोने जैसी वस्तुओं में सीधे निवेश करने की तुलना में इन शेयरों का ओवर ऑल शेयर बाजार के साथ कुछ संबंध जरूर होता है। 

कुछ कमोडिटी (वस्तुएं)  में निवेशक निवेश करने पर विचार कर सकते हैं। इनमें निवेश करने का एक फायदा यह है कि, ये कमोडिटी मुद्रास्फीति से बचाव के रूप में काम करती है, जबकि एक कमी यह है कि इन वस्तुओं की कीमतें अस्थिर होती है, जो कई फैक्टर से प्रभावित भी होती है। आखिरी में निवेशकों को हमारी यह सलाह है कि, किसी वस्तु पर निवेश करने का फैसला लेने से पहले अपनी व्यक्तिगत परिस्थितियों पर विचार जरुर करें और उसके बाद ही इन्वेस्ट करें।


 


मेटल से जुड़े स्टॉक पोर्टफोलियो या म्यूचुअल फंड

तेजी-मंदी के फाउंडरवैभव अग्रवाल कहते हैं कि  कमोडिटी-केंद्रित स्टॉक पोर्टफोलियो बनाने का एक अन्य तरीका पेसिव इंडेक्स फंड्स में निवेश करना है, जो निफ्टी मेटल इंडेक्स को ट्रैक करते हैं। दूसरा है एक्टिव सेक्टोरल फंड, जिसे मेटल स्टॉक और कमोडिटी में निवेश किया जाता है। यदि आप भ्रमित हैं कि किन वस्तुओं में निवेश करना है, तो आप इन निवेश के विकल्प पर विचार कर सकते हैं।

गोल्ड (सोना) 

यह देखा गया है कि सोने का शेयरों के साथ नकारात्मक संबंध रहा है, जिसका तात्पर्य है कि शेयर बाजार में संकट के दौरान सोने की कीमतों में वृद्धि होती है, क्योंकि लोग अपने निवेश को सोने जैसी सुरक्षित संपत्ति में ट्रांसफर करते हैं। इसलिए अपने निवेश में विविधता लाने के लिए सोना (Gold) एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

ये भी जानिये : कर्मचारियों को इस दिन मिलेगा 8 महीने का डीए और एरियर, नोट कर लें तारीख


इसे भौतिक रूप में या गोल्ड ETFs के रूप में खरीदा जा सकता है। भौतिक सोने की तुलना में गोल्ड ईटीएफ के माध्यम से निवेश करना ज्यादा प्रभावी है। निवेशक पूरे कारोबारी दिन सोने को बेच भी सकते हैं। इसके साथ ही, भारत सरकार नियमित अंतराल पर कई चरणों में सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) भी जारी करती है।

चांदी (Silver) 

सोने के साथ-साथ चांदी एक अन्य कमोडिटी है, जिस पर निवेशक इस त्योहारी सीजन में विचार कर सकते हैं। ICICI की एक शोध रिपोर्ट के अनुसार तेजी से बढ़ती आर्थिक स्थिति वाले इंडस्ट्रियल सेगमेंट चांदी की वैश्विक मांग को बनाए रखेंगे। चांदी को भौतिक रूप में या सिल्वर ETFs के रूप में भी खरीदा जा सकता है।

एल्युमिनियम (Aluminium)

ये भी जानिये : नए श्रम कानूनों के तहत कर्मचारियों की बढ़ेगी इन हैंड सैलरी, हफ्ते में तीन दिन होगी छुट्टी

एल्युमीनियम का उपयोग उत्पादित होने वाली हर दूसरी वस्तु में किया जाता है। ऑटोमोबाइल जैसे महत्वपूर्ण इंडस्ट्रियल सेगमेंट में एल्युमिनियम बेहद जरुरी होता है। इसलिए एल्युमीनियम की मांग तो कम होने वाली नहीं है। इसके अलावा, 2021 में एल्युमीनियम की कीमतें सर्वकालिक उच्च स्तर पर थीं। इस धातु के महत्व और व्यापक उपयोगों को ध्यान में रखते हुए निवेशक एल्युमीनियम पर भी इन्वेस्ट कर सकते हैं।