home page

Gold Ka Bhav : सोना खरीदने का मौका निकला, अब तेजी से बढ़ने लगे हैं रेट

Price Update : अगर आप भी Gold लेने की सोच रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है घर से बाहर निकलने से पहले एक बार सोने के भाव पर नजर जरूर डाल लें। आपको जानकर दुख होगा के सोने के भाव में फिर से तेजी देखने को मिली है। खबर में जानिए क्या हैं आपके शहर के रेट  

 | 
Gold Ka Bhav : सोना खरीदने का मौका निकला, अब तेजी से बढ़ने लगे हैं रेट 

HR Breaking News : ब्यूरो : सोने की कीमतें एक बार फिर से उफान पर हैं। गुरुवार को सोने की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ज्वेलर्स की संस्था इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स ऐसोसिएशन यानि आईबीजे की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार गुरुवार को सोने की कीमतों में 332 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है और 24 कैरेट सोने के दाम 51174 रुपये पहुंच गए हैं वहीं चांदी भी करीब 1004 रुपये महंगी हो गई है। 


जानिए सोने के भाव (Rupee/10 grams)


24     51,174
23     50,969
22     46,875
18     38,381


बाजार में भी देखने को मिलेगी  तेजी 


सराफा बाजार की तरह वायदा बाजार में भी सोना महंगा हो गया है। mcx पर दोपहर 12 बजे सोना 270 रुपए की बढ़त के साथ 50990 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। चांदी का सितंबर वायदा 1180 रुपये या 2.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 56024 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है। 


फेड के नतीजों को दिखने लगा असर (The impact of the Fed's results is visible)


 ये भी पढ़ें : Gold bhav: जल्दी टूटने वाला है सोने-चांदी की कीमतों का रिकॉर्ड, फटाफट करें खरीदारी


वैश्विक स्तर पर पीली धातु की कीमतों में वृद्धि दर्ज की गई है। फेडरल रिजर्व ने उम्मीद के मुताबिक ब्याज दरों में 75 आधार अंकों की बढ़ोतरी की है, जिसके बाद अमेरिकी डॉलर और ट्रेजरी यील्ड में गिरावट आई है। इसके चलते आने वाले दिनों में सोने पर दवाब बना रहेगा। इससे इसकी कीमतों में उतार.चढ़ाव देखने को मिल सकता है।


international market  में भी कीमतें तेज 


अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो यहां भी सोना महंगा हो रहा है। फिलहाल सोना 1741.16 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 19.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही है।


जुलाई की शुरुआत में भाव 52000 से ऊपर था 


इस महीने की शुरुआत में सोने का भाव 52 हजार रुपये से अधिक था। राष्ट्रीय राजधानी में 5 जुलाई को सोने का भाव 52,050 रुपये प्रति 10 ग्राम था। वहीं, चांदी की कीमत 58,358 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। इसके बाद सोने और चांदी की कीमत में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। 


ये भी जानें :Gold Rates Update : सोना की कीमत को लेकर आया बड़ा अपडेट, जानिए क्या हुए बदलाव

 
Demand for gold jewelery may decrease

भारत में सोने के आभूषणों (Gold Jewelery) की मांग चालू वित्त वर्ष में पांच फीसदी घटकर 550 टन रह सकती है। इसकी मुख्य वजह सीमा शुल्क (Custom Duty) में बढ़ोतरी है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल (CRISIL) ने बुधवार को कहा कि 30 जून को सोने पर सीमा शुल्क को 5 फीसदी बढ़ाकर 12.5 फीसदी किया गया। इससे चालू वित्त वर्ष में स्वर्ण आभूषणों के खुदरा विक्रेताओं की राजस्व वृद्धि स्थिर रहने की संभावना है।