home page

Gold Price : 14 से 15 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं सोना, जानिये कहां है गोल्ड के सबसे कम रेट

Cheap Gold : सोना सबसे महंगी धातुओं में से एक है। इसमें निवेश करना आजकल काफी सुरक्षित तो माना ही जाता है, साथ ही यह हाई रिटर्न भी देता है। अक्सर सोने की कीमतों (sone ka bhav ) में उतार-चढ़ाव बना रहता है। महंगा सोना जहां खरीददार को कम लाभ देता है, वहीं अगर यह सस्ता मिले तो आने वाले समय में और ज्यादा फायदा देता है। आपको बता दें कि कुछ जगह ऐसी हैं, जहां से आप  14 से 15 हजार रुपये तक सस्ते में सोना (sasta sona) खरीद सकते हैं। आइये जानते हैं कहां पर गोल्ड के सबसे कम रेट हैं।

 | 
Gold Price : 14 से 15 हजार रुपये सस्ते में खरीद सकते हैं सोना, जानिये कहां है गोल्ड के सबसे कम रेट

HR Breaking News : (Gold rate) आमतौर पर सोना महंगा होने के कारण मिडिल क्लास के लोग इसे नहीं खरीद पाते। प्रति 10 ग्राम की कीमत भी 90 हजार के करीब हो गई हैं, ऐसे में अब तो इसे खरीद पाना और भी मुश्किल हो गया है। इसके बावजूद यह हर जगह महंगा नहीं हैं, आपको यही सोना 15 हजार रुपये तक सस्ता (Cheapest Gold) भी मिल जाएगा। ये जगह चुनिंदा ही हैं, जहां से आप बेहद सस्ता सोना खरीद सकते हैं। यह सस्ता सोना भविष्य में आपको काफी ज्यादा रिटर्न भी दे सकता है। खरीदने से पहले इन जगहों के बारे में जरूर जान लें।

बाहरी देशों में सस्ता है सोना -


ज्यादातर सोने की कीमतों (gold rate latest) में उछाल ही देखा जाता है, इसलिए खरीददार इसके सस्ता होने का इंतजार करते हैं, लेकिन यह और हाई हो जाता है। ऐसे में लोग सस्ता सोना खरीदने के लिए वेट में ही रह जाते हैं। लेकिन अब आपको सोने के सस्ता होने का इंतजार करने की जरूरत नहीं है, कई देशों में सोना भारत की अपेक्षा 14 से 15 हजार रुपये प्रति तोला सस्ते में मिल जाता है। दुनिया के 5 देश ऐसे हैं, जहां से आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं। इन देशों में सोना भारत की मौजूदा गोल्ड कीमतों (gold price update) की अपेक्षा 15 प्रतिशत तक सस्ता है। 

यहां मिलता है कम रेट पर सोना - 


भारत से बाहर यूएई में सोना 10 प्रतिशत से लेकर 15 प्रतिशत तक सस्ता मिलता है। थाईलैंड में यह 10 प्रतिशत तक सस्ता मिलता है। सिंगापुर में सोना 8 प्रतिशत तक सस्ता सोना आप खरीद सकते हैं। यूएई को ‘सिटी ऑफ गोल्‍ड’ (city of gold) के नाम से भी जाना जाता है। दुनियाभर के लोग यहां से सोना खरीदते हैं। यह भारत के नजदीकी देश है, इसलिए इस देश से अनेक भारतीय भी सोने (cheap gold abroad) की खूब खरीदारी करते हैं। 

UAE में इतना सस्ता है सोना -


UAE में सोने पर टैक्स और कस्टम ड्यूटी कम होने के कारण सोना काफी सस्ता मिलता है। भारत की अपेक्षा यहां सोना  15 प्रतिशत तक कम रेट पर मिल जाता है। यूएई में सोने पर कोई वैल्यू एडेड टैक्स भी नहीं लगता। यहां 10 ग्राम गोल्‍ड पर 15 हजार रुपये तक आप बचा सकते हैं। मतलब आपको 70-75 हजार रुपये में 10 ग्राम सोना (UAE me sone ka bhav) यहां मिल जाएगा। सस्ता गोल्ड आप यूएई से मंगवा सकते हैं।


थाईलैंड में गोल्‍ड के रेट- 


थाईलैंड भी पूरी दुनिया में सस्ते सोने के लिए जाना जाता है। यहां बैंकॉक और पटाया सोना खरीदने के लिए फेमस हैं। यहां पर गहनों पर बेहद कम मेकिंग चार्ज और टैक्स लगते हैं। इस कारण भारत की अपेक्षा सोना काफी कम रेट पर मिल जाता है। थाईलैंड में भारत से 5 से लेकर 10 प्रतिशत तक सस्ता सोना (gold rate in Thailand) मिलता है। यहां प्रति 10 ग्राम सोना 75 हजार रुपये के करीब मिलता है यानी आप एक तोला सोने पर लगभग 10 हजार रुपये जरूर बचा लेंगे। सोने के आभूषणों के डिजाइन भी यहां पर काफी पाए जाते हैं। 

सिंगापुर में सोने के रेट -


सिंगापुर सोने की खरीदारी के लिए खास व सस्ती जगह है। यहां पर भी टैक्‍स कम है और सोने की कीमतें (gold price in Singapore)प्रतिस्पर्धी हैं। यहां उच्च गुणवत्ता वाला सोना मिलता है। भारत से तुलना करें तो यहां 8 प्रतिशत तक सोना सस्ता है। इसका कारण यह है कि सिंगापुर में निवेश और ग्रेड वाले सोने पर जीएसटी (GST on gold) लागू नहीं होता। बड़ा सोने का बाजार होने के कारण यहां काफी प्रतिस्पर्धा है और रेट कम होते हैं। यहां पर आप 80 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सोना खरीद सकते हैं।

मलेशिया से सोना खरीदकर करें बचत-


मलेशिया घूमने के लिए खास जगह तो है ही, साथ ही यह सस्ते सोने के लिए भी अहम स्थान है। गहनों पर मेकिंग चार्ज और टैक्स की कम दरें होने के कारण यहां पर सोना (sasta sona kaha milta h)काफी सस्ता है। मलेशिया में सोना भारत की अपेक्षा 10 प्रतिशत तक सस्ता है। यहां से  सोना खरीदकर आप प्रति तोला सोने पर 10 हजार रुपये तक बचा सकते हैं। इस समय भारत में सोने की कीमत 90 हजार प्रति तोला के करीब है, इस हिसाब से फिलहाल आप 80 हजार रुपये (gold rate in malaysia) प्रति तोला के हिसाब से मलेशिया से सोना खरीद सकते हैं।

हांगकांग में सोने के भाव-


हांगकांग में गोल्‍ड टैक्‍स फ्री है, मतलब सोने पर कोई टैक्स (tax on gold) नहीं लगता। इस कारण ये लोगों को सस्ता पड़ता है। यहां से भी भारतीय सोना खरीदकर पैसों की बचत कर सकते हैं। इस देश में खास बात यह भी है कि यहां पर कीमती धातुओं पर टैक्स नहीं लगता। इसी कारण हांगकांग (hong kong me sone ka bhav) सोने के व्यापार का दुनिया का सबसे प्रमुख केंद्र भी है। हर साल अनेक भारतीय यहां से सोना खरीदकर ले जाते हैं। इससे उनको काफी बचत भी होती है। यहां से खरीदा गया सोना भारत की तुलना में 5 से लेकर10 प्रतिशत तक सस्ता पड़ता है। प्रति 10 ग्राम सोना आपको यहां 80 हजार रुपये तक मिल जाएगा।

क्या दूसरे देशों से ला सकते हैं सोना-


कई लोगों के मन में यह सवाल होता है कि क्या दूसरे देशों से सोना खरीदकर भारत में लाया जा सकता है। तो बता दें कि बिल्कुल लाया जा सकता है। भारतीय कानून भी इसकी अनुमति देता है। आप एक निश्चित मात्रा में विदेश से सोना (sona khreeedne ki limit) खरीदकर भारत ला सकते हैं। खासकर ऊपर बताए गए देशों से सोना लेकर आएंगे तो यह सस्ता भी पड़ेगा। इस समय भारत के दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 90000 रुपये (gold price in delhi) के करीब है और इन देशों में आपको 80000 से कम रेट पर ही 10 ग्राम सोना इस समय मिल जाएगा। इस तरह से इन देशों से सोना खरीदकर आप अच्छी खासी बचत कर सकते हैं।