home page

Gold Purity : सोना असली या नकली, घर बैठे इस तरीके से एक मिनट में लगाएं पता

Tricks To Check Gold Purity : सोना और चांदी की खरीदारी करना भारत देश में काफी शुभ माना जाता है। जैसा की आप जानते है बदलते जमाने के साथ-साथ जालसाजों की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में बाजारों में आजकल हर चीज में मिलावट आनें लगी है। आइए खबर में आपकों बताते है की असली और नकली सोने के बीच आप किस तरह से पहचान कर सकते है। 
 | 
Gold Purity : सोना असली या नकली, घर बैठे इस तरीके से कर सकते हैं पता

HR Breaking News : (identification of pure gold) सोने की कीमतें बीतें कई दिनों से आसमान को छू रही है। इसकी कीमतें महंगी होने के बावजूद भी इससे खरीदने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। ऐसे में आपने देखा होगा कि आजकल बाजारों में हर चीज नकली और मिलावटी आने लगी है। बढ़ते सोने के कारोबार (latest gold price)के बीच इससे बने आभूषण भी नकली आने लगे है। इस बढ़ते धोखाधड़ी के मामलों को देखते हुए हर किसी के अंदर यह डर रहता है कि कहीं वह इन जालसाजों के हथ्थे न चढ़ जाएं, ऐसे में अगर आपको असली और नकली सोने के बीच पहचान (Identifying between real and fake gold) करने के सही तरीके के बारे में पता है तो आपको कोई चूना नही लगा सकता है।

 


वैसे तो सोने की शुद्धता जांचने के कई तरीके (Ways to check purity of gold)हैं। लेकिन हर तरीके से आम आदमी के लिए जांच पाना मुमक‍िन नहीं। मगर एक्‍सपर्ट ने जो ट्रिक्‍स बताई हैं, उनसे हर कोई सोना असली या नकली इसकी पहचान कर सकता है। ये इतना शानदार तरीका है क‍ि आप घर भी भी इसका इस्‍तेमाल कर सोने की पहचान कर सकते हैं।

 


सबसे पहला तरीका : अगर आपने ज्‍वैलरी खरीदी है और उस हॉलमार्क का निशान (hallmark on gold) है तो मान ली‍जिए कि आपको सही सोना म‍िला है। हॉलमार्क सोने की शुद्धता का निशान है। इसकी शुद्धता के आधार पर यह 10k, 14k, 18k, 22k या 24k हो सकता है।


दूसरा तरीका : विनेगर यानी सिरका से भी आप सोने की शुद्धता (Tricks To Check Gold Purity )जांच सकते हैं। सोने पर विनेगर की कुछ बूंदें डालें और कुछ मिनट बाद उसे ध्‍यान से देखें। अगर सोने के रंग में कोई बदलाव नहीं आता है तो यह शुद्ध सोना होगा। नकली सोना विनेगर के संपर्क में आते ही काला हो जाएगा।चुंबक को सोने के गहनों पर लगाएं, अगर गहने चुंबक के साथ न चिपके तो समझो सोना असली है। सोने के गहनों को सिरामिक पत्‍थर पर घिसे निशान काले पड़े तो सोना नकली है,अगर सुनहरे पड़े तो सोना (Gold Purity ) असली है।


तीसरा तरीका : एक बड़े बर्तन में पानी भर लें उसमें सोने का कोई गहना डाल दें। अगर पानी में तैरने लगे तो सोना नकली है। असली सोना कितना भी हल्का और कितनी भी मात्रा में हो वह पानी में डूब जाता है। क्‍योंकि यह उच्च घनत्व वाली एक मोटी और कठोर धातु है।


चौथा तरीका : सोने को अपने दांतों के बीच कुछ देर दबाकर रखें। अगर सोना असली होगा तो दांतों के निशान दिखाई देने लगेंगे।

एसिड टेस्ट करना हो तो किट आप ऑनलाइन मंगा सकते हैं।