home page

Gold Rate Down : सोने में अचानक तगड़ी गिरावट, 3 हजार से भी ज्यादा गिर गए 10 ग्राम सोने के दाम

Gold Price Down : सोने के दामों में एकदम से गिरावट देखने को मिली है। 10 ग्राम सोने की कीमत अचानक से धड़ाम हो गई है। अचानक कीमत गिरने से निवेशकों की चिंता भी बढ़ गई है। आम ग्राहक सोने में गिरावट से थोड़े खुश नजर आ रहे हैं। 24 कैरेट सोने में अच्छी खासी गिरावट आई है। 

 | 
Gold Rate Down : सोने में अचानक तगड़ी गिरावट, 3 हजार से भी ज्यादा गिर गए 10 ग्राम सोने के दाम 

HR Breaking News (Gold Price) सोना एक कीमती धातु है। इसके दामों में अकसर ही कम ज्यादा होते रहते हैं। 2025 में सोने की चाल ने लोगों को हैरान किया है, क्योंकि साल की शुरुआत में जितने दाम थे। उससे अब 25% दाम ज्यादा हो चुके हैं।

 

सोने के दाम (Gold Rate Update) बढ़कर लगभग 30% तक चले गए थे, लेकिन अब सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अचानक से सोने में तगड़ी गिरावट आई है। 

 

क्यों आई सोने में गिरावट


सोने के दामों में गिरावट (Gold Rate Down) का कारण भी सामने आया है। सोने के दाम गिरने का कारण टैरिफ वॉर का असर बंद होना है। पहले टैरिफ लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा था, इससे निवेशकों ने अपनी पूंजी को बाजार से निकालकर सोने में इन्वेस्ट कर दिया था, लेकिन अब वह हाल नहीं है। अब बाजार हरियाली पर चल रहे हैं और सोने के दाम स्थिर हैं।  

देश में सोने की खरीद भी है बंद 


दूसरी तरफ सोने की कीमत गिरने (gold price) का एक कारण देश में मांगलिक कार्यों का बंद होना है। देश में मांगलिक कार्य बंद होने के कारण सोने की मांग कम हो गई है। इसकी वजह से सोने की कीमत ज्यादा प्रभावित नहीं हुई और सोने की कीमत गिर रही है। 

सर्राफा बाजार में ग्राहक हुए कम 


सोने के दाम (gold price down) इस साल इतने बढ़े हैं कि सर्राफा बाजार में ग्राहकों की संख्या घट गई है। इस साल की पहली तिमाही में 25% ग्राहक कम हुए हैं। जबकि जून की बात करें तो 60% तक ग्राहकों में कमी देखने को मिली है।

ऐसा 16 साल में पहली बार हुआ है। जबकि निवेशकों की सोने में रुचि बढ़ी है और 7% का इजाफा हुआ है जोकि 10 साल बाद इतना नंबर निवेशकों का सोने में बढ़ा है। 

लगातार बढ़ते आ रहे हैं दाम

 
सोने की कीमत (gold Rate) साल की शुरुआत से ही बढ़ती आ रही है। साल की शुरुआत में 10 ग्राम सोने की कीमत 76000 के आसपास थी, लेकिन धीरे-धीरे सोने की कीमत बढ़ती गई है। सोने के दाम इस साल 76000 से 101078 रुपए तक भी पहुंच चुके हैं। अब फिर से सोने में गिरावट आई है। 

सोने में 3 हजार से ज्यादा की गिरावट 


एमसीएक्स पर सोने की कीमत (Gold Price) काफी गिरी है। एमसीएक्स पर 16 जून को सोना अपने हाईएस्ट लेवल पर था और सोने की कीमत 101078 थी। अगस्त के एक्सपायरी वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 97806 पर पहुंच गई है। एक दिन पहले के मुकाबले 920 रुपए की गिरावट देखने को मिली है। वहीं ओवरऑल गिरावट की बात करें तो 101078 से 3272 रुपए कम हो गया है।