Gold Rate Today : बुलेट की रफ्तार से बढ़ रहे सोने के भाव, आम लोगों की पहुंच से हुआ बाहर, जानिये 22 और 24 कैरेट गोल्ड के रेट

HR Breaking News - इस समय देशभर में शादियों का सीजन चल रहा है और ऐसे में सोने की डिमांड तेजी से बढ़ी है। जिससे सोने और चांदी की कीमतों (gold silver today price) में रिकॉर्ड तोड़ तेजी दर्ज की गई है। जहां नवंबर में सोना 80,900 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा था वहीं, जनवरी में करीब 1800 रुपए की गिरावट देखने को मिली। जिसे बाद सोना 78,600 पर आया, लेकिन फरवरी का महीना शुरू होते ही सोने की कीमतों (gold rate) में आग लग गई है। सिर्फ 5 दिन में ही शुक्रवार को भाव 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंचा है। चलिए जानते हैं आगे कितने बढ़ेंगे दाम -
90 हजा रुपये तोला होगा सोना -
सर्राफा विशेषज्ञों के अनुसार सोने के भाव (Gold Silver Rate) वैश्विक कारणों से 90,000 के पार जा सकते हैं। वहीं, चांदी की बात करें तो इसके भाव भी बुलेट ट्रेन की स्पीड से बढ़ रहे हैं। इस महीने 3 से 5 फरवरी के बीच में चांदी के दाम में 1 हजार रुपए प्रति किलो तक तेज हुए हैं।
हालांकि, सोने व चांदी (sone chandi ka bhav) में तगड़ा उछाल आने से निवेशकों की बल्ले बल्ले हो गई है। इस साल गोल्ड ने निवेशकों को 10 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है। बीते साल 31 दिसंबर को सोने का भाव 78,600 रुपए प्रति 10 ग्राम था। जबकि अब 5 फरवरी को सोना 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है।
डॉलर की तुलना रुपए कमजोर
सोना और चांदी (Gold Silver Rate) की तेजी से बढ़ती कीमतों के पीछे वैश्विक कारण बताए जा रहे हैं। डॉलर की तुलना में रुपए का कमजोर होना और देश-दुनिया के बड़े बैंकों के सोना खरीदने में आई तेजी भी बड़ा कारण है। शुक्रवार को 1 डॉलर 87.43 रुपए के बराबर रहा। हालांकि इसमें 16 पैसे की मजबूती आई है। नवनीत अग्रवाल ने बताया, ऐसा ही रहा तो सोना 90 हजारी होगा।
18 कैरेट गोल्ड खरीद रहे लोग -
भारत में त्योहारों और शादी के मौके पर सोने व चांदी के गहने (gold and silver jewelry) खरीदना शुभ मानते हैं। ऐसे में जब भी शादियों का सीजन शुरू होता है सोने की डिमांड बढ़ जाती है। लेकिन अब सोने के भाव में तेजी आने के कारण लोग 22 कैरेट गोल्ड के गहने बनवाने की जगह 20 और 18 कैरेट वाले सोने की खरीदारी करना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।