home page

Gold Silver Price : सोने चांदी में आई बड़ी गिरावट, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना

Gold Price : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं अब सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। सोने की घटती कीमतों (sone ki kemat) की वजह से निवेशकों को काफी लाभ हो रहा है। ऐसे में लोगों के मन में ये कन्फयूजन है कि आने वाले दिनों में सोने के क्या रेट रहने वाले हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में पूरी डिटेल।

 | 
Gold Silver Price : सोने चांदी में आई बड़ी गिरावट, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम सोना 

HR Breaking News - (Latest Gold Price)। आए दिन सोने और चांदी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल जाता है। सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट देखी जा रही है। हालांकि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में तेजी देखी जा सकती है। सोने की कीमतों (gold price today) में तेजी आने वजह से जो भी लोग आने वाले दिनों में सोने की खरीदी का प्लान कर रहे हैं उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।

सर्राफा बजार में इस रेट मिल रहा है सोना-


सर्राफा बजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज शुद्ध सोने की कीमत के बारे में बात करें तो सोने की कीमतों (Gold price down) में 800 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो इसमें भी 700 रूपए की गिरावट देखने को मिल रही है।

सोने के रेट 97,900 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी के भाव 99,000 रुपए प्रति किलो के हिसाब से हो गई है। अक्षय तृतीया पर सोने और चांदी की डिमांड काफी ज्यादा रही है। इस वजह से आने वाले दिनों में सोना चांदी (Silver price today) के गहनों के रेट बढ़ सकते हैं।


सोने की बढ़ रही है डिमांड-


कल सोना और चांदी की कीमत (10 gram gold price) स्थिर रहने के बाद आज दिनों कीमती धातुओं के भावों में गिरावट देखने को मिल रही है। गिरावट के बाद चांदी एक बार फिर एक लाख रुपए के नीचे आ गई है। एक्सपर्ट्स ने बताया कि सोना (24K gold price) और चांदी दोनों अपने उच्चतम स्तर पर आ पहुंची हैं। शादी के सीजन में बढ़ती सोने की डिमांड, अक्षय तृतीया और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं की वजह से दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिल रही है। 


चांदी के गहनों की कीमतों में भी आया उछाल-


एक्सपर्ट्स ने बताया कि अक्षय तृतीया पर सोने (Gold price hike) और चांदी की मांग काफी ज्यादा रहती है। इसकी वजह से आने वाले दिनों में मार्केट में सोना चांदी के गहनों के कीमतों (Silver price hike) में उछाल आने की उम्मीद लगाई जा रही है। जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है।


सोना और चांदी की कीमतों में आई गिरावट-


जयपुर सर्राफा मार्केट में आज सोना और चांदी की  कीमतों में एक बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। आज शुद्ध सोने की कीमत में 800 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके बाद अब इसके भाव 97,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए है। जेवराती सोने की कीमत के बारे में बात करें तो  आज सोने की कीमत में 800 रुपए तक की गिरावट देखने को मिल रही है। इसके बाद इसके भाव 90,900 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं। वहीं, चांदी के भाव में पिछले कुछ दिनों से कमी आ रही है, इससे पहले इसमें 500 रुपए की गिरावट थी और आज फिर इसमें 700 रुपए की गिरावट आई है।


बाजार  में एक बार फिर आई रोनक-


एक्सपर्ट के मुताबिक सोने और चांदी की कीमत अपने उच्चतम स्तर पर जा पहुंची है। पिछले दिनों सोने की कीमतों में बढ़ौतरी के मामले में सोने ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। एक्सपर्ट्स ने बताया कि मांगलिक कार्य भी शुरू हो चुके हैं, इस वजह से एक बार फिर बाजार में रौनक लौट आई है। अगर इस तरह ही सोना और चांदी की मांग अधिक रही तो इनके भाव फिर बढ़ सकते हैं।