MCX Gold Rate : सोने में ऐतिहासिक बढ़ौतरी, चार साल में दौगुने हुए दाम, साल के अंत तक इतने होंगे गोल्ड रेट
MCX Gold Rate : जिस हिसाब से हर दिन सोने के रेट बढ़ रहे हैं, उस हिसाब से आने वाले समय में सोने से बंपर रिटर्न मिलेगा। अब पिछले कुछ समय में सोने की कीमतों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी देखने को मिली है। जानकारी के अनुसार चार साल में सोने की कीमतें (MCX Gold Rate) दौगुनी हो गई है। एक्सपर्ट का कहना है कि 2025 के एंड तक सोने की कीमतों में बंपर इजाफा देखने को मिलने वाला है। आइए खबर में जानते हैं कि साल के आखिर तक सोने के रेट क्या हो सकते हैं।
HR Breaking News - (MCX Gold Rate)। सोने की कीमतों में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ौतरी देखी जा रही है। सोने की कीमतें हर दिन नए रिकॉर्ड कायम कर रही है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में खूब तेजी देखी जा रही है।
सुत्रों के अनुसार पिछले कुछ समय में सोने की कीमत में ऐतिहासिक बढ़ौतरी देखने को मिली है। पिछले चार सालों की आंकड़ों पर गौर करें तो सोने की कीमतों (sone ke bhav) में दोगुना इजाफा हुआ है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि साल के आखिर तक सोने के कितने रेट हो सकते हैं।
एमसीएक्स पर गोल्ड के रेट
जानकारी के अनुसार 2025 में एमसीएक्स पर गोल्ड के रेट (Gold rates on MCX)में 24.71 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। जबकि चांदी सिर्फ 9.28 प्रतिशत और सेंसेक्स-निफ्टी 0.5 से 0.8 प्रतिशत की ही बढ़ौतरी हुई है।
बीते वर्ष 2024 में सोना (Gold in 2024) 21.4 प्रतिशत ऊपर था, जबकि बीते वर्ष चांदी 17.20 प्रतिशत और सेंसेक्स 8.17 प्रतिशत पर थी। जानकारी के अनुसार पिछले चार साल में सोना खरीददारो को दोगुना रिटर्न (gold investment return) दे चुका है।
कैसे रहा सोने की कीमतों का सफर
अप्रैल 2021 में एमसीएक्स गोल्ड(MCX Gold) 47,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास कारोबार कर रहा था। उसके बाद अब के आंकड़ें देखें तो 17 अप्रैल 2025 को यह 95,935 रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है, यानी सोने की कीमत (Gold latest rate) ने 104 प्रतिशत की छलांग लगाई। इसके साथ ही सेंसेक्स ने 2021 से अब तक 60 प्रतिशत रिटर्न दिया है। इस दौरान सोने की कीमतों (Sone ke bhav)ने 49,000 से 78,500 का सफर तय किया।
आठ साल में इतने बढ़े सोने के रेट
अगर पिछले सुत्रों को देखें तो 2018 से सोना लगातार आठ साल से पॉजिटिव रिटर्न (Gold positive return)ही दे रहा है। यहां तक की पिछले तीन सालों में तो सोने की कीमतों में डबल-डिजिट ग्रोथ रही।
2022 में 14.38 प्रतिशत
2023 में 14.88 प्रतिशत
2024 में 21.43 प्रतिशत
2025 में अब तक 24.71 प्रतिशत की बढ़ौतरी (Gold rate hike) हुई है और अभी साल के 8 महीने बाकी हैं। ऐसे में सोने में तेजी आने की संभावना है। सोने में तेजी आने का काण मध्य पूर्व और रूस-यूक्रेन युद्ध जैसे भू-राजनीतिक तनाव, केंद्रीय बैंकों की खरीदारी, निवेशकों की मांग और गोल्ड ETF (Gold ETFs) में खरीदारी की वजह से हैं।
कितने गिरे सोने के दाम
बीते दिन भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (Multi Commodity Exchange) पर सोने के रेट डाऊन आए हैं। एक बार फिर निवेशकों ने रिकॉर्ड ऊंचाई के पास मुनाफा वसूलते हुए सोना 10 ग्राम के लिए 95,935 रुपये के ऑल-टाइम हाई पर पहुंचने के बाद डाऊन आते दिख रहे हैं।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना (Gold in international market)महंगा होने के बाद निवेशकों ने मुनाफा कमाया। बाजार अमेरिका और जापान के बीच चल रहे टैरिफ वार्ता पर नजर बनाए हुए है।
स्पॉट गोल्ड में भी आई गिरावट
अगर बात करें स्पॉट गोल्ड (Spot Gold kya hai)की तो स्पॉट गोल्ड की तो सोना 0.8 प्रतिशत गिरकर 3,317.63 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है, जबकि यूएस गोल्ड फ्यूचर्स (US Gold Futures) 0.5 प्रतिशत गिरे हैं, जिसके बाद यह घटकर 3,330.60 डॉलर पर ट्रेड हो रहा है। अब तक इस साल में सोने में 27 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ौतरी हो चुकी है।
सोना की कीमतों पर लग सकता है ब्रेक
जानकारो का मानना है कि सोना की कीमतों (sone ke rate) में अब ब्रेक लग सकता है। सुत्रों के अनुसार सोना ओवरबॉट जोन में है (RSI 80 से ऊपर), इसलिए उम्मीद है कि 2025 के दूसरे हिस्से में कीमतें 78,000-80,000 रुपये तक गिरने की संभावना हैं।
अगर बात करें MCX Gold (MCX Gold rate)की तो इस साल एमसीएक्स गोल्ड (MCX Gold price) 98,500-99,000 रुपये तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन फिर रुकावट आ सकती है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 2025 में 2,750 से 3,600 डॉलर के बीच घूमता नजर आ सकता है।
