home page

Noida के इस सेक्टर में है सबसे महंगी प्रोपर्टी, जानिए 1 साल में कितने बढ़ गए रेट

Noida - नोएडा के सेक्टर 150 में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है. पिछले साढ़े तीन सालों में यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में तगड़ी बढ़ोतरी हुई है. एक रिपोर्ट के मुताबिक आपको बता दें कि यह वृद्धि 7 प्रमुख शहरों के 14 पॉश इलाकों में सबसे अधिक है... आइए नीचे खबर में जान लेते है आखिर एक साल में कितने बढ़े है प्रोपर्टी के रेट-

 | 
Noida के इस सेक्टर में है सबसे महंगी प्रोपर्टी, जानिए 1 साल में कितने बढ़ गए रेट

HR Breaking News, Digital Desk- (Noida) नोएडा के सेक्टर 150 में रहने वालों के लिए अच्छी खबर है. पिछले साढ़े तीन सालों में यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में 139% की बढ़ोतरी हुई है. यह वृद्धि 7 प्रमुख शहरों के 14 पॉश इलाकों में सबसे अधिक है. रियल एस्टेट सलाहकार कंपनी एनारॉक की रिपोर्ट के अनुसार, बेंगलुरु, हैदराबाद (Hyderabad), पुणे, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई (Mumbai), कोलकाता (calcutta) और चेन्नई (chennai) के पॉश इलाकों में कीमतों का विश्लेषण किया गया है। यह जबरदस्त उछाल सेक्टर 150 को निवेशकों के लिए एक आकर्षक जगह बनाता है.

 5700 रुपए से बढ़कर 3,600 रुपए प्रति वर्ग फुट हुए रेट-

रिपोर्ट में बताया है कि नोएडा सेक्टर-150 (Noida Sector-150) में एवरेज रेट्स जून 2025 में बढ़कर 13,600 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गए, जो 2021 के आखिर में 5700 रुपए प्रति वर्ग फुट थे. आंकड़ों में बड़ा अंतर साफ देखा जा सकता है. वहीं, गुरुग्राम के सोहना रोड (Sohna Road, Gurugram) पर भी कीमतों में कमाल की ग्रोथ हुई है. वहां प्रॉपर्टी की कीमतें 74% बढ़कर 6600 रुपए प्रति वर्ग फुट से 11,500 रुपए प्रति वर्ग फुट हो गईं हैं.

नोएडा सेक्टर-150 की ग्रोथ ने सभी को किया पीछे-

प्रॉपर्टी सलाहकार कंपनी एनारॉक के अनुसार, नोएडा के सेक्टर-150 में प्रॉपर्टी की कीमतों में 139% की वृद्धि हुई है, जो इस रिपोर्ट में शामिल सभी क्षेत्रों में सबसे ज़्यादा है. इस वृद्धि का मुख्य कारण नई टाउनशिप परियोजनाएं, ग्रीनफील्ड प्लानिंग और लगातार हो रहे निवेश हैं, जिन्होंने इस क्षेत्र को ग्रोथ के मामले में सबसे आगे रखा है.

एनारॉक के चेयरमैन अनुज पुरी के मुताबिक, 'साल 2022 से साल 2023 में 7 शहरों की प्रॉपर्टी के दाम तेजी (property rates hike) से बढ़े हैं. वहीं दूसरी जगह खरीदार और बेचने वाले दामों को लेकर थोड़ा अलर्ट मोड पर हैं तो ग्रोथ कम देखी जा रही है.