home page

Success Story- देश का पहला परिवार जिसके 4 सदस्य है IPS अधिकारी, जानिए कैसे हासिल हुई कामयाबी

किसी अफसर के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि बच्चे भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर कामयाबी के शिखर को छू लें। आज हम आपको एक ऐसे परिवार के बारे में बताने जा रहे है जिसमें चार सदस्य आईपीएस अधिकारी। आइए जानते है आखिरकार उन्हें कैसे हासिल हुई कामयाबी। 
 | 

HR Breaking News, Digital Desk- किसी अफसर के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि बच्चे भी उन्हीं के नक्शे कदम पर चलकर कामयाबी के शिखर को छू लें। ऐसा आंध्र प्रदेश के कृष्णा जिले के एक गांव अमुदला लंका में हुआ है। यहां के एम विष्णु वर्धन राव का परिवार पुलिस अफसरों वाला है।


भारत का IPS अफसरों वाला परिवार-


 राव के परिवार में एक नहीं बल्कि चार आईपीएस अफसर हैं, जिनमें खुद एम विष्णु वर्धन राव, इनका बेटा एम हर्षवर्धन, बेटी एम दीपिका और दामाद विक्रांत पाटिल शामिल है। संभवतया यह भारत का पहला परिवार है, जिसमें पिता, बेटा, बेटी व दामाद आईपीएस हैं। चारों ही वर्तमान में​ विभिन्न पदों पर सेवाएं दे रहे हैं।


तीन राज्यों में कार्यरत हैं यह IPS Officers Family-


 ये चारों आईपीएस अधिकारी भारतीय पुलिस सेवा के काबिल अफसरों में शामिल हैं। चारों के पास पुलिस के कामकाज का बेहतरीन अनुभव है। एम विष्ण वर्धन के पास तो PPMDS व PMMS जैसे प्रतिष्ठित पुलिस पदक भी हैं। ये चारों आईपीएस अधिकारी तीन राज्यों में सेवाएं दे रहे हैं।

लव मैरिज के बाद बदला कैडर-


 मीडिया से बातचीत में आईपीएस एम दीपिका बताती हैं कि उन्होंने आईपीएस विक्रांत पाटिल से लव मैरिज की थी। मूलरूप से कर्नाटक के रहने वाले विक्रांत पाटिल को तमिलनाडु कैडर अलॉट हुआ था, मगर शादी के बाद वे भी पत्नी एम दीपिका के कैडर आंध्र प्रदेश में चले आए।


भाई-बहन ने बिट्स पिलानी से की इंजीनियरिंग-


 वन इंडिया हिंदी से बातचीत में आईपीएस एम दीपिका बताती हैं कि दोनों भाई बहन ने राजस्थान के झुंझुनूं जिले के पिलानी कस्बे में स्थित बिट्स से इंजीनियरिंग की थी। सबूत आधारित पुलिसिंग में भरोसा रखने वालीं एम दीपिका को आंध्रप्रदेश के कुरनूल में पहली महिला एएसपी के रूप में तैनात होने का भी गर्व प्राप्त हो चुका है।


IPS एम दीपिका (M Deepika) की जीवनी-


 पूरा नाम- एम दीपिका पाटिल 
जन्म- 27 नवम्बर 1990 आईपीएस 
बैच- 2014 
पद- स्पेशल आफिसर, दिशा, डीजीपी कार्यालय, आंध्रप्रदेश उपरोक्त पद पर 
नियुक्ति-25 फरवरी 2020 
शिक्षा-बीई, एमएससी होम 
स्टेट-झारखंड

IPS एम विष्णु वर्धन राव (M Vishnu Vardhan Rao) की ​जीवनी- 


नाम- एम विष्णु वर्धन राव 
जन्म- 10 सितम्बर 1961 आईपीएस
 बैच- 1987 
पद- डीजी, होमगार्ड, रांची झारखंड उपरोक्त पद पर 
नियुक्ति-15 मई 2019 
शिक्षा-बीटेक


IPS एम हर्षवर्धन (M Harsha Vardhan ) की ​जीवनी-


 नाम- एम हर्षवर्धन
 जन्म- 5 जून 1989 आईपीएस 
बैच- 2012 
पद- एसपी इटानगर, अरुणाचल प्रदेश उपरोक्त पद पर 
नियुक्ति-7 दिसम्बर 2017 
शिक्षा-बीई होम 
स्टेट-झारखंड

IPS विक्रांत पाटिल (Vikrant Patil) की ​जीवनी-
नाम- विक्रांत पाटिल 
जन्म- 12 दिसम्बर 1987 आईपीएस
 बैच- 2012 पद- डीसीपी द्वितीय, विजयवाड़ा सिटी उपरोक्त पद पर नियुक्ति-8 अक्टूबर 2019 
शिक्षा-बीई, एमडीपीएम होम 
स्टेट-कर्नाटक