home page

Bhojpuri Song: मधु शर्मा के हाथों में किसी दूजे के नाम की मेंहदी देख परेशान हुए खेसारी लाल, कह दी ये बात

भोजपुरी जगत में एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और एक्ट्रेस मधु शर्मा (Actress Madhu Sharma) की अपनी ही पहचान है। दोनों को एक स्क्रीन पर देखने को लेकर भोजपुरी फैंस हमेशा इंतजार में नजर आते है। दोनो की वीडियो या फिल्म आते ही रिलीज के साथ ही वायरल हो जाती है। ऐसे में अब एक वीडियो वायरल किया जा रहा है जिसमें मधु शर्मा के हाथों में किसी दूजे की मेंहदी नजर आ रही है। जिसे देख खेसारी लाल परेशान हुए और ये बात कह दी।
 
 | 
Bhojpuri Song: मधु शर्मा के हाथों में किसी दूजे के नाम की मेंहदी देख परेशान हुए खेसारी लाल, कह दी ये बात

HR Breaking News, डिजिटल डेस्क नई दिल्ली, Bhojpuri Romantic Video: भोजपुरी जगत में सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और मधु शर्मा (Madhu Sharma) को स्क्रीन पर देखने के लिए भोजपुरी लवर्स बेताबी से इंतजार करते हैं। इन दोनों की कोई भी वीडियो या फिल्म जब भी रिलीज होती है, तो आते के साथ ही वायरल हो जाती है। अब हाल ही में खेसारी और मधु का एक गाना सोशल मीडिया पर बार-बार देखा जा रहा है।

 

 


इस गाने का टाइटल “केहूओ से दिलवा लागे ना राम जी” (Kehuwo Se Dilwa Lage Naa Ram Ji) है, जो फिल्म ‘दुल्हनिया लंदन से लाएंगे’ (Dulhaniya London Se Layenge) का है। इस गाने में आप देख सकते हैं कि खेसारी लाल कैसे मधु शर्मा की याद में मार-मारे फिर रहे हैं। वहीं, मधु शर्मा भी खेसारी लाल को याद कर आंसू बहा रही हैं। बता दें कि इस गाने को Khesari Lal Yadav और Priyanka Singh ने गाया है, जबकि गाने के बोल Rajnish Mishra ने लिखे और इसे म्यूजिक से भी सजाया हैं। एक दिन पहले अपलोड किए गए इस गाने को अब तक 82,395 बार देखा जा चुका है।