PM Kisan Yojana : अब खत्म होगा किसानों का इंतजार, खाते में आएंगे 2 हजार, जानें मंत्रालय का अपडेट
PM Kisan Yojana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त को लेकर किसानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की ओर से किस्त जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी मानी जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही किसानों के खातों में 2 हजार रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (PM Kisan Yojana) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 22वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। बजट पेश हो चुका है और होली का त्योहार भी नजदीक है। ऐसे में करोड़ों किसान उम्मीद लगाए बैठे हैं कि होली से पहले उनके खातों में 2-2 हजार रुपये की किस्त ट्रांसफर की जा सकती है।
पीएम किसान योजना का संचालन (Operation of PM Kisan Yojana) कृषि मंत्रालय के अंतर्गत किया जाता है। योजना से जुड़ा पूरा डेटा तैयार करने और किस्त जारी करने की तारीख व समय तय करने की जिम्मेदारी कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय (Ministry of Agriculture and Farmers Welfare) की होती है। किस्त के हस्तांतरण से जुड़ी आधिकारिक जानकारी मंत्रालय द्वारा ही जारी की जाती है। योजना की अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट भी हैं।
सरकार इस योजना से जुड़ी हर नई जानकारी वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए किसानों तक पहुंचाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) को लेकर ताजा अपडेट क्या है और वह कौन-सी संभावित तारीख हो सकती है, जब 22वीं किस्त किसानों के खातों में जारी की जा सकती है।
PM Kisan Yojana 22वीं किस्त: ताजा अपडेट क्या है-
सूत्रों के मुताबिक कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने PM Kisan Yojana की 22वीं किस्त जारी करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जा सकती है।
इतना ही नहीं, सूत्रों ने यह भी बताया कि जिन किसानों की 21वीं किस्त तकनीकी कारणों से अटक (21st installment of farmers stuck due to technical reasons) गई थी, उनके खातों में 21वीं और 22वीं किस्त की राशि एक साथ भेजी जाएगी। यानी ऐसे किसानों को कुल 4-4 हजार रुपये मिलेंगे। अगर आपकी 21वीं किस्त रुकी थी, तो घबराने की जरूरत नहीं है-22वीं किस्त के साथ वह रकम भी आपके खाते में क्रेडिट (credit) होगी।
PM किसान योजना की 22वीं किस्त: किस तारीख तक आ सकती है-
पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त (19th installment of PM Kisan Yojana) 24 फरवरी 2025 को जारी की गई थी। यह साल 2025 की पहली किस्त और पिछले वित्त वर्ष की आखिरी किस्त थी। अगर इसी पैटर्न को देखा जाए, तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Prime Minister Kisan Samman Nidhi Scheme) की 22वीं किस्त भी 24 फरवरी के आसपास, यानी इससे कुछ दिन पहले या बाद में जारी होने की संभावना जताई जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आगामी किस्त होली से पहले जारी की जा सकती है। इस साल होली का त्योहार 4 मार्च (Holi festival on March 4) को है और 3 मार्च को होलिका दहन (Holika Dahan) होगा। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि भारत सरकार होली से पहले किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर कर उन्हें त्योहार का तोहफा दे सकती है।
