home page

Andaman Tour Package: IRCTC बेहद कम रेट में दे रहा कोलकाता के साथ अंडमान-निकोबार घूमने को मौका

IRCTC Andaman and Nicobar tour package: IRCTC ने पर्यटकों के लिए अंडमान और निकोबार घूमने के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज को लॉन्च किया है। यह पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है। जानें इस पैकेज के बारे में पूरी जानकारी..
 | 
Andaman Tour Package: IRCTC बेहद कम रेट में दे रहा कोलकाता के साथ अंडमान-निकोबार घूमने को मौका 

HR Breaking News,(डिजिटल डेस्क):    रेलवे (Indian Railway) समय-समय पर टूरिस्ट्स के लिए आकर्षक ऑफर लाता ही रहता है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी कि IRCTC अब एक नया एक स्पेशल टूर पैकेज(special tour package) आया है। IRCTC ने सैलानियों के लिए अंडमान और निकोबार घूमने के लिए एक स्पेशल टूर पैकेज (Mesmerizing Andaman with Kolkata) को लॉन्च किया है। यह पैकेज 6 दिन और 5 रातों का है। इस पैकेज में आपको कोलकाता, पोर्ट ब्लेयर, हैवलॉक आदि जगहों पर घूमने का भी का मिलेगा। खास बात ये कि अगर आप अपने माता-पिता के साथ जाते हैं तो आपको डिस्काउंट भी ऑफर किया जाएगा।  

इसे भी देखें : बेहद कम खर्च में फ्लाइट से चार राज्यों के इन टूरिस्ट पैलेस का लें नजारा, IRCTC लेकर आया स्पेशल टूर पैकेज

 इन जगहों का लें नजारा


इस पैकेज की शुरुआत 23 सितंबर से होने जा रही है। इसमें आपको पहले कोलकाता और फिर अंडमान ले जाया जाएगा। पैकेज में आपको फ्लाइट से अंडमान पहुंचाया जाएगा। 6 दिन के टूर पैकेज में कोलकाता के कई मशहूर टूरिस्ट स्थलों को कवर किया जा रहा है। इनमे कालीघाट मंदिर, विक्टोरिया मेमोरियल शामिल होंगे। वहीं अंडमान के पोर्टब्लेयर(Port Blair) में ऐतिहासिक सेलूलर जेल, कोरबाइन कोव बीच, ऐतिहासिक सेलूलर जेल में लाइट एंड साउंड शो, समुद्रिका म्यूजियम और सागरिका इंपोरियम, हैवलॉक में राधानगर बीच और काला पत्थर बीच के अलावा बाराटांग आईलैंड की विजिट भी शामिल की गई है।


यहां से शुरू होगी यात्रा


टूर पैकेज की शुरुआत 23 सितंबर को लखनऊ से होगी। यहां से पहले कोलकाता और फिर अंडमान के लिए फ्लाइट की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा वापसी के लिए भी फ्लाइट सेवा मुहैया कराई जाएगी। टूरिस्ट पैकेज के अंदर आपको डीलक्स होटल में स्टे और ब्रेकफास्ट, डिनर की व्यवस्था को भी शामिल किया गया है।


ये लगेगा किराया 


अगर आप इस टूर पैकेज के जरिए घूमने के इच्छुक हैं तो आपको इसके लिए 65,900 रुपए प्रति व्यक्ति चुकाने होंगे। अगर आप एकसाथ दो लोगों के लिए बुकिंग करते हैं तो आपको ये खर्च 53,785 रुपए प्रति व्यक्ति पड़ेगा।  3 लोग एक साथ पैकेज बुक करते हैं तो आपको ये खर्च 53,295 रुपए प्रति व्यक्ति पड़ेगा। अगर आपके साथ बच्चे भी ट्रैवल कर रहे हैं तो उनके लिए 49,335 रुपए प्रति व्यक्ति का खर्च उठाना होगा।

और देखें : रामभक्तों को बड़ी खुशखबरी, IRCTC ने फिर शुरू की भारत गौरव ट्रेन, अयोध्या, रामेश्वरम के साथ ही नेपाल में जनकी मंदिर के होंगे दर्शन

विदेश यात्रा का भी मिल रहा मौका 


वहीं IRCTC  की तरफ से विदेश यात्रा का भी एक खास पैकेज लॉन्च किया गया है। इसमें आपको लखनऊ से थाईलैंड के लिए टूरिस्ट पैकेज ऑफर किया जा रहा है। 12 सितंबर 2022 से शुरु होने वाली ये यात्रा 5 रात और 6 दिनों की होगी। इस ऑफर की बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ की योजना पर आधारित है। इसलिए अगर आप इस ऑफर को लेना चाहते हैं तो पहले ही बुकिंग कराने में फायदा है।

 इस  ऑफर की बुकिंग के लिए आपको IRCTC की वेबसाइट पर जाना होगा। www.irctctourism.com पर आप ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं। इसके अलावा आप लखनऊ के इन मोबाइल नंबरों 8287930908/8287930909/8287930902 पर भी संपर्क कर सकते हैं।