home page

Best Tourist Palace: हिमाचल प्रदेश की इन वादियों में घूमने का है अलग नजारा, जन्नत से कम नहीं इनकी खूबसूरती

Best Tourist Palace of Nalagarh(Himachal Pradesh): अगर आप अभी गर्मियों की छुटि्टयों में कहीं ठंडी जगह घूमने का मन बना रहे हो तो हम ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे जहां जन्नत का नजारा है। चलो जानते हैं इन जगहों के बारे में.. 
 | 
Best Tourist Palace: हिमाचल प्रदेश की इन वादियों में घूमने का है अलग नजारा, जन्नत से कम नहीं इनकी खूबसूरती

HR Breaking News, New Delhi: गर्मियों के इन दिनों में कहीं ठंडी जगह घूमने का मन हर व्यक्ति का करता है। यदि हम वादियों की बात करें तो यह बात ही अलग हो जाती है।  यदि आपने आने वाले दिनों में हिमाचल प्रदेश की वादियों(Valleys of Himachal Pradesh) को घूमने का मन बनाया है तो हम आपको इसकी फेमस जगहों की सैर करवाएंगे। आजकल सैलानियों के बीच शिमला या मनाली नहीं बल्कि नालागढ़(Nalagarh) लोकप्रिय हो रहा है। आज हम आपको नालागढ़ की कुछ बेहतरीन जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं। 

 

 

इसे भी देखें : IRCTC दे रहा मिनी स्विट्जरलैंड घूमने का बेस्ट प्लान, फ्लाइट में आने-जाने के साथ मिलेंगी ये शानदार सुविधाएं


नालागढ़ पार्क (Nalagarh Park)

हिमाचल प्रदेश के नालागढ़(Nalagarh) में घूमने के लिए अगर कोई फेमस जगह है तो उसका नाम है नालागढ़ पार्क(Nalagarh Park)। पहाड़ों के बीच में मौजूद यह पार्क आकर्षण का केंद्र है, क्योंकि इस पार्क के अंदर हजारों किस्म के पेड़-पौधों के साथ-साथ फव्वारा(Fountain) है। शाम के समय जब फव्वारा पर लाइट पड़ती है तो इसका नज़ारा देखते ही बनता है। इस पार्क में बौद्ध मूर्ति के साथ-साथ एक देवी माँ का भी मंदिर है। आपको बता दें कि फोटोशूट के लिए यह एक बेहतरीन जगह है।

फोर्ट नालागढ़ (Fort Nalagarh) 


फोर्ट नालागढ़(Fort Nalagarh)  हिमाचल प्रदेश की गौरवमयी इतिहास व विरासत का एक अंग है। लानागढ़ में आने वाले सैलानियों के लिए यह किला एक प्रमुख पर्यटक स्थल है। कहा जाता है कि उस समय के हंडूर रियासत के राजा ने इस महल को बनवाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस फोर्ट को एक होटल में तब्दील कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप नालागढ़ में शाही लाइफस्टाइल का लुत्फ़ उठाना चाहते हैं यहां जा सकते हैं।

न्यू नालागढ़( New Nalagarh)


 न्यू नालागढ़( New Nalagarh) घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है। आप यहां ओल्ड नालागढ़( Old Nalagarh) से लोकल बस या टैक्सी लेकर घूमने के लिए जा सकते हैं। पहाड़ों के बीच में मौजूद यह जगह कई अद्भुत दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है। आपको बता दें कि जुलाई-अगस्त के मौसम में यहां का मौसम सुहावना होता है। न्यू नालागढ़ में आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं। (चौकोरी हिल स्टेशन) इस शहर से कुछ ही दूरी पर मौजूद रघाली और घोगार्वल जैसी जगहों पर भी घूमने के लिए जा सकते हैं।

इन जगहों पर भी घूमें


नालागढ़ पार्क, फोर्ट नालागढ़ और न्यू नालागढ़ के अतिरिक्त यहां ऐसी और भी खूबसूरत जगहें मौजूद हैं जहां आप घूमने के लिए जा सकते हैं। जैसे आप सोरी, सभोल, सल्हेवल, माता चिंतपूर्णी मंदिर और गगुवल जैसी जगहों पर घूम सकते हैं। यहां की जंगलो में आप ट्रैकिंग का भी लुत्फ़ उठा सकते हैं।  

और देखें : कुछ हटकर बितानी हैं गर्मी की छुट्टियां ,तो ये हिल स्टेशन घूमने के लिए है परफेक्ट जगह

ऐसे जाएं नालागढ़?

दिल्ली से नालागढ़ की दूरी लगभग 346 किलोमीटर है। ऐसे में आप अपनी कार से भी यहां घूमने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली से बस के द्वारा आप शिमला और फिर शिमला से नालागढ़ के लिए जा सकते हैं। शिमला से नालागढ़ की दूरी सिर्फ 89 किलोमीटर है।
 

News Hub