Delhi Cheapest Market : दिवाली की शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं दिल्ली के ये 5 बाजार, आधे से भी आधे रेट में मिल जाएगा हर सामान
Delhi Cheapest Market - भारत का प्रमुख त्यौहार, दीवाली खुशी और उत्साह का माहौल लेकर आता है। इस त्यौहार की तैयारियां कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं। यदि आपने अभी तक दिवाली की खरीदारी नहीं की है, तो दिल्ली की ये 5 बाज़ार आपके लिए बेस्ट (Affordable Diwali shopping Delhi) हैं। यहां आप कम कीमतों पर घर की सजावट और ज़रूरत की सभी चीजें खरीद सकते हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi Cheapest Market) भारत का प्रमुख त्यौहार, दीवाली 2025, खुशी और उत्साह का माहौल लेकर आता है। इस त्यौहार की तैयारियां कुछ दिन पहले से ही शुरू हो जाती हैं, जब लोग अपने घरों की साफ-सफाई और सजावट करते हैं। लोग एक-दूसरे को उपहार और मिठाइयां देते हैं। यह रोशनी का त्योहार घर-परिवार में खुशियां और नई ऊर्जा भर देता है।
यदि आपने अभी तक दिवाली की खरीदारी नहीं की है, तो दिल्ली की ये 5 बाज़ार आपके लिए बेस्ट (Affordable Diwali shopping Delhi) हैं। यहां आप कम कीमतों पर घर की सजावट और ज़रूरत की सभी चीजें खरीद सकते हैं। ये बाज़ार अपनी किफायती कीमतों के लिए जाने जाते हैं। आप अपनी सभी खरीदारी यहाँ से कर सकते हैं, बिना ज़्यादा पैसे खर्च किए। यह आपके लिए एक अच्छा विकल्प है।
इन बाजारों (Cheap Diwali Shopping In Delhi) में आपको दीवाली की सजावट का सामान, दीये, मोमबत्तियां, एलईडी लाइट्स वगैरह ही नहीं बल्कि शानदार कपड़े और मिठाइयों के अलावा भी बहुत कुछ मिल जाएगा। आइए जाने-
गफ्फार मार्केट करोल बाग -
दीवाली पर अगर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम खरीदने की योजना बना रहे हैं तो दिल्ली का फेमस इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको ब्रांडेड घड़ियों और स्मार्टफोन्स के साथ-साथ विभिन्न प्रकार के ड्रोन और बैग्स भी मिल जाएंगे। इस मार्केट में आपको हर तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान आसानी से मिल जाएगा। इसके लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन- करोल बाग है। ध्यान रहे कि सोमवार को यह मार्केट बंद रहती है। (Gaffar Market Karol Bagh)
डिप्टी गंज सदर बाजार मार्केट-
अगर आप अपने घर के लिए ढेर सारे बर्तन खरीदना चाहते हैं, तो सदर बाजार डिप्टी गंज मार्केट (Deputy Ganj Sadar Bazar Market) से बेहतर कोई विकल्प नहीं है। यहां आपको थोक की कीमतों पर हर तरह के बर्तन मिल जाएंगे। चाहे आपको हल्के बर्तन किलो के हिसाब से खरीदने हों या भारी बर्तन, आपको यहां सब कुछ मिलेगा। चम्मच और कटोरियों के सेट तो बहुत ही सस्ते में मिलेंगे ही, साथ ही बड़े बर्तन भी आसानी से उपलब्ध हैं। इसके लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन- तीस हजारी कोर्ट है। याद रहे, रविवार को यह मार्केट बंद रहती है।
कतरन मार्केट मंगोलपुरी-
मंगोलपुरी का कतरन मार्केट (Katran Market Mangolpuri) दिल्ली में कपड़ों के शौकीनों के लिए एक स्वर्ग जैसा है। यहां आपको हर तरह के कपड़े मिल जाएंगे, चाहे वो ड्रेस मटेरियल हो, लेस हो या ड्रेस सजाने का सामान। मार्केट इतना लोकप्रिय है कि यहां तक कि फेमस इंफ्लुएंसर नैंसी त्यागी को भी शॉपिंग करते देखा गया है। यहां आपको हर रंग और टेक्सचर में कपड़े मिल जाएंगे। लेकिन इस मार्केट में भीड़ बहुत जल्दी बढ़ जाती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप सुबह के समय यहां आएं। अगर आप दोपहर में आएंगे तो भीड़ इतनी होगी कि आपको सही कपड़ा चुनने में दिक्कत हो सकती है। इसके लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन- पीरागढ़ी है।
चांदनी चौक मार्केट-
धनतेरस पर बर्तन खरीदने से लेकर शादियों के लिए लहंगे, ज्वेलरी और शेरवानी खरीदने तक, चांदनी चौक हर तरह के खरीदार को लुभाता है। इलेक्ट्रॉनिक सामान और सर्दियों के कंबल भी यहां आसानी से मिल जाते हैं। कम कीमतों में अच्छी गुणवत्ता वाले उत्पादों के कारण यह बाजार स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों के बीच भी काफी लोकप्रिय है। चांदनी चौक (Chandni Chowk Market) न केवल खरीदारी के लिए बल्कि इसके ऐतिहासिक महत्व और जीवंत माहौल के लिए भी जाना जाता है। इसके लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन- चांदनी चौक है।
जनपथ मार्केट -
इस दीवाली की खरीदारी के लिए जनपथ मार्केट (janpath market) एक शानदार जगह है। यहाँ आपको त्योहार के लिए नए कपड़े, ज्वेलरी और घर को सजाने के लिए अनोखी चीजें मिलेंगी। यह लोकप्रिय दिल्ली का बाजार फैशन के साथ-साथ हस्तशिल्प और सुंदर पेंटिंग्स के लिए भी जाना जाता है। जनपथ में आपको किफायती दामों में अपनी पसंद की हर चीज़ मिल जाएगी, जिससे आप अपने घर को दीवाली के लिए खूबसूरती से सजा सकते हैं।
