Delhi Markets : शापिंग के लिए किफायती है दिल्ली के ये बाजार, 500 रुपये में मिल जाएगा ट्रेंडी लूक
Delhi Markets :वैसे तो दिल्ली में कई ऐसी चीजें है, जिसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं, लेकिन दिल्ली में सिर्फ देखने लायक जगहें ही नहीं है, बल्कि यहां पर शापिंग के लिए भी कई बेस्ट मार्केट है। दिल्ली के इन मार्केट में आपको बेहद कम कीमत में बेस्ट जैकेट की कई वैरायटी देखने को मिलेंगी। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं दिल्ली के इन बाजारों (Winter Jacket Market in Delhi) के बारे में।
HR Breaking News (Delhi Markets) सर्दियों की शुरुआत हो गई है और सर्दियों के आगाज के साथ ही कई लोग अच्छी जैकेट की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी इस सर्दी के मौसम में शापिंग करने का विचार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। आज हम आपको दिल्ली (Delhi Markets to Buy Cheap Jackets) के ऐसे मार्केट के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको कम दाम में अच्छी और स्टाइलिश जैकेट मिल जाएगी।
जाफराबाद मार्केट में करें विजिट
आप चाहे तो सर्दियों के कपड़ों की शापिंग के लिए दिल्ली के जाफराबाद मार्केट (Jafrabad Market in delhi) में विजिट कर सकते हैं। इस मार्केट में आपको सर्दियों के लिए अच्छे वुलन कपड़े बेहत कम दाम में मिल जाएंगे। आप दिल्ली के इस मार्केट में एक से बढ़कर एक जैकेट, शॉल, टॉपी, स्वेटर बेहद कम दाम पर खरीद सकते हैं। इसके साथ ही आप 200 से 500 रुपये के अंदर स्टाइलिश, ट्रेंडी और आरामदायक जैकेट खरीद सकते हैं।
पहाड़गंज मार्केट में करें शापिंग
अगर आप इस सर्दी कोई अच्छी लेदर जैकेट खरीदना चाहते हैं तो इसके लिए आप दिल्ली (Delhi Paharganj Market) के पहाड़गंज मार्केट को एक्सपलोर कर सकते हैं। दिल्ली के इस मार्केट में 500 से लेकर 5000 रुपये तक की रेंज में लेदर जैकेट आपको मिल जाएगी। आप इस मार्केट से एक से बढ़कर एक डिजाइन में जैकेट ले सकते हैं।
दिल्ली का पालिका बाजार
दिल्ली के पालिका बाजार (Delhi Municipal Market) से कौन वाकिफ नहीं है। दिल्ली के इस बाजार से लोग दूर-दूर से शॉपिंग करने के लिए आते हैं। इस बाजार मेंआपको 500 रुपये के अंदर की रेंज में बढ़िया क्वालिटी की जैकेट आसानी से मिल सकती है और साथ ही वैरायटीज और ट्रेंडी डिजाइन वाली जैकेट बेहद कम कीमत में आपको मिलेगी।
सरोजिनी मार्केट व जनपथ मार्केट मार्केट भी है बेस्ट
दिल्ली का सरोजिनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market in Delhi) महिलाओं का बेहद पसंदीदा मार्केट कहलाता है। अगर आप सर्दियों के कपड़ों की शॉपिंग करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको यहां पर जरूर विजिट करना चाहिए। इस रमार्केट में आपको 200 से 500 रुपये में बेहतरीन डिजाइन वाली जैकेट, स्वेटशर्ट, शॉल, स्कार्फ, टोपी मिल जाएगी।
इसके साथ ही आप चाहे तो दिल्ली के जनपथ मार्केट (Janpath Market in Delhi) में विजिट कर सकते हैं। दिल्ली के इस मार्केट में आपको बेहद कम कीमत में हुड्डी, जैकेट की बेस्ट क्वालिटी देखने केा मिलेगी।
