Delhi Markets : यह है दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट, 1000 वाली चीज मिलती है 100 रुपये की
Utensil in Delhi :दिल्ली में कई ऐसे बाजार हैं जहां पर आपको काफी कम कीमत में ही बढ़िया क्वालिटी का समान मिल जाता है। इन बाजार (Utensil Market in Delhi) में हजार रुपए वाली चीज मात्र 100 रुपये में मिल जाती है। आईए जानते हैं बाजारों के बारे में पूरी जानकारी।
HR Breaking News (Utensil Market) त्योहारों का सीजन करीब आ रहा है। ऐसे में अगर आप भी बर्तनों की खरीदी करने का प्लान कर रहे हैं तो यह खबर आपका काफी काम की हो सकती है। दिल्ली में कई ऐसे बाजार है जहां पर आपको काफी कम कीमत (Cheap Utensil Market) में बर्तन मिल जाते हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप 1000 रुपये वाला बर्तन सिर्फ 100 रुपये में ही खरीद सकते हैं। आईए जानते हैं इस बाजार के बारे में पूरी जानकारी।
जानिये कौन सा है ये बाजार
देश की राजधानी दिल्ली में बर्तन खरीदने के लिए कई सारे मार्केट हैं जोकि काफी फेमस है। इन बाजारों में आपको एक से बढ़कर एक बर्तन (Bartan bazar in Delhi) अच्छी क्वालिटी में मिल जाते हैं। हालांकि आज हम आपको एक ऐसे बाजार के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको बर्तन काफी सस्ते और किफायती दम पर मिल जाएंगे।
बेहतरीन क्वालिटी का होता है हर बर्तन
यहां पर मिलने वाला हर बर्तन बेहतरीन क्वालिटी का होता है। वह जल्दी खराब नहीं होता और ना ही आसानी से टूटता है। यहां पर आपको किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले चम्मच, गिलास, (Deputy Ganj Market) कढ़ाई, कुकर, थाली, तवा, कटोरा आदि काफी किफायती कीमत में मिल जाएंगे।
डिप्टी गंज मार्केट है जबरदस्त
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का सदर बाजार होलसेल मार्केट के लिए जाना जाता है। यहां पर हर छोटी से छोटी चीज काफी कम कीमत में मिल जाती है। दिल्ली के सदर बाजार (sadar bazar price range) के पास डिप्टी गंज मार्केट स्थित है, जोकि सस्ते और किफायती बर्तनों के लिए दिल्लीवासियों के बीच काफी ज्यादा फेमस है।
सब कुछ मिल जाता है सस्ते में
डिप्टी गंज मार्केट में स्टील के बर्तन से लेकर लकड़ी के बेलन तक सब कुछ काफी कम कीमत में ही मिल जाता है। हालांकि यहां पर बर्तनों की कीमत कम होने के साथ-साथ क्वालिटी भी बेहतरीन होती है। न तो बर्तन (Utensil in Deputy Ganj Market) आसानी से खराब होते हैं और न ही जल्दी टूटते हैं। अगर आपको भी अपने घर के लिए बर्तन खरीदना है तो यहां पर जा सकते हैं। इसके अलावा कुछ चीजों की कीमत (Utensil Price in Deputy Ganj Market) तो इतनी कम है कि वह होलसेल रेट में ही आपको यहां पर मिल जाएगी।
जानिये किन रेट मिलते हैं बर्तन
जानकारी के लिए बता दें कि यहां स्टील के कई बर्तन (Deputy Ganj Market Price List) से लेकर लकड़ी तक का कई सामान मिल जाता है। आईए जानते हैं इनके भाव-
1 चम्मच- 5 रुपये
1 गिलास- 10 रुपये
1 कुकर- 250 रुपये
1 जूसर ग्राइंडर- 80 रुपये
1 वाटर बोतल- 50 रुपये
इसके अलावा स्टील (Steel price in Deputy Ganj Market) की प्लेट यहां आपको 60 रुपये किलो के हिसाब से मिल जाती है। इसमें 3 से 4 प्लेट आराम से आने वाली है। आपको यहां पतीले, कढ़ाई, थाली, कुकर, तवा, कलछी, चकला और कटोरा काफी कम कीमत में ही मिल जाता है।
