home page

Delhi में खरीदने हैं सस्ते कंबल तो इन मार्केट्स में करें विजिट, किलो के भाव में है स्टॉक

Delhi - दिवाली पर लोगों को गिफ्ट देने के लिए थोक से चीजें कहां से लाएं कभी-कभी हमें ये समझ नहीं आता। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने वाले हैं, जो थोक में सस्ते कंबल मार्केट (cheap blanket market) के रूप में मशहूर हैं... यहां से आप बड़े स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं-

 | 
Delhi में खरीदने हैं सस्ते कंबल तो इन मार्केट्स में करें विजिट, किलो के भाव में है स्टॉक

HR Breaking News, Digital Desk- दिवाली पर लोगों को गिफ्ट देने के लिए थोक से चीजें कहां से लाएं कभी-कभी हमें ये समझ नहीं आता। ऐसे में आज हम आपको दिल्ली के कुछ ऐसे बाजारों के बारे में बताने वाले हैं, जो थोक में सस्ते कंबल मार्केट (cheap blanket market) के रूप में मशहूर हैं। यहां से आप बड़े स्तर पर खरीदारी कर सकते हैं। अगर आप सर्दियों के लिए कंबल देने का सोच रहे हैं और खुद से भी लेना चाहते हैं, तो पहुंच जाएं इन बाजारों में।

दिल्ली का सीलमपुर बाजार-

दिल्ली का सीलमपुर बाजार (Seelampur Market in Delhi), जो सस्ते कपड़ों और घरेलू सामान के लिए जाना जाता है, सर्दियों में कंबलों का एक विशेष केंद्र बन जाता है। इस बाजार में कंबल, रजाई और बेडशीट थोक भाव में मिलते हैं। यहां कंबल किलो के हिसाब से बेचे जाते हैं, जिससे कीमतें काफी कम (लगभग ₹200 से शुरू) हो जाती हैं। दूर-दराज से लोग थोक और खुदरा खरीदारी के लिए यहां आते हैं। भीड़ से बचने के लिए सुबह जल्दी आना बेहतर है।

दिल्ली का सदर बाजार-

दिल्ली का सदर बाजार (Delhi's Sadar Bazaar) देश के सबसे बड़े थोक बाजारों में से एक है। यहां कंबल और रजाई बहुत ही किफायती दामों पर मिल जाते हैं। इस मार्केट में हर डिजाइन और क्वालिटी के कंबल उपलब्ध होते हैं, जिनकी कीमत उनकी क्वालिटी के अनुसार तय की जाती है। कंबलों की कीमत लगभग 150 रु से शुरू होकर 1000 रु तक जाती है। अगर आप थोक में खरीदारी करते हैं, तो यहां आपको अच्छे डिस्काउंट भी मिल जाते हैं, जिससे खरीदारी और सस्ती हो जाती है।

गांधी नगर बाजार में कंबल रेट-

दिल्ली का गांधी नगर मार्केट (Gandhi Nagar Market in Delhi) कंबलों की बिक्री के लिए काफी मशहूर है। यह कपड़ों का बड़ा थोक बाजार है, जहां दूर-दूर से व्यापारी कंबल खरीदने आते हैं। इस मार्केट की खासियत यह है कि यहां ऊनी और सूती कंबल थोक दामों पर आसानी से मिल जाते हैं। क्वालिटी के हिसाब से यहां कंबलों की कीमत लगभग 250 रु से शुरू होकर 800 रु तक होती है, जिससे यह बाजार खरीदारों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है।

लाजपत नगर की खासियत-

दिल्ली का लाजपत नगर मार्केट (Lajpat Nagar Market in Delhi) कंबल खरीदने के लिए बेहतरीन जगह है। यहां सस्ते से लेकर महंगे तक हर तरह के कंबल मिल जाते हैं। इस मार्केट में कई मशहूर ब्रांड्स के कंबल भी उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 2,500 से 5,000 रु तक होती है। वहीं, सामान्य कंबल 400 से 800 रुपये में आसानी से मिल जाते हैं।

करोल बाग भी जाएं-

दिल्ली का करोल बाग (Karol Bagh in Delhi) बाजार सर्दियों के लिए किफायती और अच्छी गुणवत्ता वाले कंबलों की खरीदारी के लिए प्रसिद्ध है। यहां आपको प्रीमियम क्वालिटी के कंबलों की एक बड़ी रेंज मिलती है। इस बाजार में ब्रांडेड और नॉन-ब्रांडेड दोनों तरह के कंबल सस्ते दामों में उपलब्ध हैं। कंबलों की कीमतें आमतौर पर लगभग 500 रुपये से 2000 रुपये के बीच शुरू होती हैं। टिकाऊ और बेहतरीन क्वालिटी का कंबल खरीदने के लिए करोल बाग बाजार एक बेहतरीन जगह है।