home page

अच्छे स्वास्थ्य के लिए छोड़ दें शक्कर और चीनी, हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए चाय दूध में डालें ये तीन चीजें

Natural Sugar :हमारे देश में लोग चाय के बेहद शौकीन हैं। कुछ लोगों के तो दिन की शुरुआत चाय के साथ होती है और उनका दिन भी चाय के साथ खत्म होता है। चाय हमारे देश का राष्ट्रीय पेय पदार्थ भी है। हमारे देश में चाय पीने वालों की तादाद काफी ज्यादा हैं। हालांकि चाय में चीनी (Sugar in Tea) का प्रयोग करके आप अपनी सेहत बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि आज के समय में आप चाय में चीनी या शक्कर की जगह किस चीज का प्रयोग कर सकते हैं। 

 | 
अच्छे स्वास्थ्य के लिए छोड़ दें शक्कर और चीनी, हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए चाय दूध में डालें ये तीन चीजें

HR Breaking News (Lifestyle Tips) आज के समय में लोग तरह-तरह की  बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में चाय के शौकीनों को थोड़ी एतिहात बरतनी चाहिए और अपनी चाय में शक्कर की जगह कुछ और विकल्पों का उपयोग स्वस्थ (Health) रहने के लिए शुरू कर देना चाहिए। ऐसे में आप चाय में शक्कर की जगह इन तीन चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन चीजों का प्रयोग करके आप अपनी चाय को और ज्यादा स्वाद दे सकते हैं।

 

 

अगर आप आज के समय में भी चाय में शक्कर डालते हैं तो थोड़ा सोचे और ऐसा करने से बचें। ऐसे में आप शक्कर की जगह पर और ज्यादा सेहतमंद चीजों को डाल सकते हैं। इससे आपकी सेहत को भी नुकसान नहीं होगा और चाय का स्वाद भी बरकरार रहेगा। ये तीन जीचें जो आप शक्कर के स्थान पर यूज कर सकते हैं वो हैं शहद, डेट शुगर और स्टेविया। चलिए जानते हैं इनके उपयोग के पीछे के फायदे। 

शहद (Honey) अपनाएं और गुणकारी चाय का स्वाद लें


अगर आप चाय के शौकीन हैं तो आप चाय में शक्कर की जगह पर शहद का प्रयोग करना शुरू कर दें। यह आदत अपनाकर आप अपनी सेहत का भी ध्यान रख सकते हैं। शहद वैसे भी काफी गुणकारी माना जाता है। शहद एक नेचरुअल स्वीटनर है और इसमें काफी ज्यादा मात्रा में एंटीबैक्टीरियल, एंटीऑक्सिडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी क्वालिटी होती हैं। 

शहद (Benefits of Honey) का सेवन करके आप गले की खराश दूर कर सकते हैं और इसके साथ यह आपके पाचन और इम्यूनिटी के लिए भी काफी लाभकारी है। इसके अलावा शहद ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ने से भी रोकता है। हालांकि डायबीटीज के मरीजों को ध्याान रखना चाहिए कि वह सीमित मात्रा में ही शहद का प्रयोग करें।  

वहीं, शहद का चाय में प्रयोग करते समय यह ध्यान रखना बेहद जरूरी है कि आप इसे कभी भी ज्यादा गर्म चाय में न डालें। अगर आप बहुत ज्यादा गर्म चाय में इसे डालते हैं तो शहद के सारे पोषक तत्व नष्ट होने की आशंका होती है। ऐसे में बेहतर परिणाम के लिए शहद को हमेशा हल्की गुनगुनी या फिर हल्की गर्म चाय में डालना चाहिए।  

खजूर की चीनी (Date sugar) से बढ़ाएं चाय का स्वाद


नॉर्मल चीनी जहां आपकी सेहत के लिए हानिकारक होती है वहीं, खजूर की चीनी आपके लिए बेहद लाभकारी होती है। यह चीनी अगर आप चाय में यूज करते हो तो इससे आपकी एनीर्जी बूस्ट होगी और आपको कब्ज जैसी समस्याओं से भी निजात मिल सकती है। 


खजूर से बनी इस चीनी में काफी ज्यादा मात्रा में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम व पोटैशियम होता है। वहीं, खजूर की चीनी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी व्हाइट शुगर से काफी कम होता है। ऐसे में यह आपका शुगर लेवल स्थिर रखने में भी मदद करती है।  


 डेट शुगर का प्रयोग आप अपनी चाय में सामान्य चीनी की तरह कर सकते हैं। इसके जायके में आपको हल्की सी मिठास और खजूर जैसा आभास होगा। 

स्टेविया (Stevia) का प्रयोग रखेगा स्वस्थ


चाय में चीनी के स्थान पर प्रयोग करने वाली चीजों की लीस्ट में तीसरी चीज है स्टेविया। यह काफी लाभाकारी है क्योंकि यह एक प्रकार की नेचुरल स्वीटनर है और वह भी बिना कैलोरी वाली। यह डायबीटीज वाले मरीजों के लिए काफी लाभादायक है। इसी के साथ आप वजन घटाना चाहते हैं तो भी यह विकल्प आपके लिए एकदम सही है। इस स्वीटनर का प्रयोग शुगर लेवल (Sugar Level) को नहीं बढ़ने देता है। इसके अलावा यह आपके दिल की सेहत को भी सही रखने में मदद करती है। 


बाजार में आपको स्टेविया पाउडर या लिक्विड फॉर्म मिलेगा। वैसे स्वाद में यह सामान्य चीनी यानी व्हाइट शूगर से काफी ज्यादा मात्रा में मीठी होती है। ऐसे में इस बात का ध्यान रखें की आप इसका प्रयोग अपनी चाय में बेहद कम मात्रा में करें।  

अपनी पसंदीदा चाय में चीनी (Sugar in Tea) या शक्कर की जगह इन तीनों चीजों को अपनाकर आप अपनी सेहत को और बेहतरीन रख सकते हैं और साथ ही अपनी चाय का स्वाद भी बढ़ा सकते हैं। शहद, डेट शुगर और स्टेविया तीनों के ही अपने अलग-अलग फायदे हैं। अपने स्वाद के अनुसार इनका चयन करें और हेल्दी चाय पीने की आदत बनाएं।