UP Tour Plan : उत्तर प्रदेश में भी ले सकते हैं हिल स्टेशंस का मजा, इन पांच जिलों में करें विजिट
Places To Visit in UP :अगर आप यूपी या फिर उसके आसपास रहते हैं तो आप यूपी की इन जगहों को घूमने के लिए जा सकते हैं। बता दें कि अब यूपी (UP Best Places) में ही आप हिल स्टेशंस का लुफ्त उठा सकते हैं। आप यूपी के इन पांच जिलों को विजिट करके विकेश्न को और भी ज्यादा हसीन बना सकते हैं।
HR Breaking News (Best Places To Visit in UP) यूपी में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर आप अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूम सकते हैं। इन जगहों में हिल स्टेशंस शामिल है। बदलते मौसम में अगर आप इन हिल स्टेशन (UP Hill Station) को विजिट करते हैं तो ये जगहें आपके लिए बेस्ट हो सकती है। खबर में जानिये इस बारे में।
सोनभद्र को कर सकते हैं विजिट
कैमूर की पहाड़ियों की तलहटी में बसा सोनभद्र अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। ये सिर्फ यूपी (Sonbhadra, UP) ही नहीं दूसरे प्रदेशों में भी मशहूर है। बता दें कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने सोनभद्र को 'भारत का स्वीट्जरलैंड' के नाम से पुकारा करते थे।
सोनभद्र की इन जगहों को करें एक्सपलोर
आप सोनभद्र में झरने, बांध और किलों के अलावा एडवेंचर एक्टिविटी के लिए भी कई जगहों को विजिट कर सकते हैं। यहां का विजयगढ़ किला, अगोरी किला, (Places to visit in Sonbhadra) वीर लोरिक पत्थर, रिहंद बांध और मुख्खा फॉल्स और कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुरी सोनभद्र की कुछ प्रमुख जगह रहने वाली है। यहां पर आप एन्जॉय कर सकते हैं।
चित्रकूट है जबदस्त
चित्रकूट विंध्या पर्वतों में बसा हुआ है और इसका इतिहास रामायण काल से जुड़ा हुआ है। चित्रकूट (Chitrakoot Location) में वैसे धार्मिक और ऐतिहासिक स्थल ज्यादा हैं। हालांकि, यहां कई जगह ऐसी हैं जहां प्राकृतिक सौंदर्य भी कमाल का है।
चित्रकूट में करें इन जगहों को विजिट
चित्रकूट में झरने, पहाड़ी रास्ते और गुफाओं (Places to visit in Chitrakoot) के अलावा कई ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल हैं। यहां पर आप कामदगिरी, हनुमान धारा, सीता रसोई, भरत कूप और कैलिंजर किला, गुप्त गोदावरी, और स्फटिक शिला जैसी जगहों को विजिट कर सकते हैं।
महोबा भी है फेमस
उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड विकास की राह पर अग्रसर रहने वाली है और यहां का टूरिज्म (Mahoba tourism) भी अब रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। महोबा में शांत झीले, हरी-भरी पहाड़ियां और कई धार्मिक स्थल जो प्रकृति प्रेमी सैलानियों को खूब लुभाते हैं।
महोबा में यहां घूमें
गोखर पर्वत महोबा का प्रमुख दर्शनीय स्थल है। इसके पास ही चर्खारी शहर जहां कश्मीर जैसी हरी-भरी पहाड़ियों का लुफ्त उठाया जा सकता है। महोबा (Places to visit in Mahoba) में सैलानी गोक्खर पहाड़, चर्खारी झील, शिव तांडव मंदिर, राहेलिया सूर्य मंदिर और देवी चंडीका मंदिर की सैर कर सकते हैं।
मिर्जापुर करें विजिट
मिर्जापुर में आपको कई शानदार जगहें मिल जाएगी। मिर्जापुर में कई शानदार जगहें है। यहां की पहाड़ियां, प्रकृति प्रेमियों, झरनों और धार्मिक स्थलों पर घूमने के शौकीनों के लिए मिर्जापुर (Mirzapur Location) माकूल जगह रहने वाली है। मिर्जापुर में आप टांडा वॉटरफॉल, विंधम वॉटरफॉल, त्रिदेवी मंदिर, कालिकोह मंदिर, चुनार किला, लखनिया झरना, और रामेश्वर धाम की सैर कर सकते हैं।
बादशाही बाग है जबरदस्त
सहारनपुर को 'बादशाही बाग' के नाम से भी जाना जाता है। यह शहर शिवालिक (Badshahi Bagh Trip plan) पहाड़ियों की तलहटी में बसा है। यहां पर घूमने के लिए एक ही दिन काफी रहने वाला है। बादशाह शिकारगृह, यमुना का किनारा, वाटरफॉल, शाकुंभरी देवी मंदिर और पंचमुखी मंदिर सहारनपुर में घूमने की प्रमुख जगह रहने वाली है।
