home page

Weekend Trip : वीकेंड पर करें इस जगह का दीदार, दिल्ली की 200 किलोमीटर की दूरी पर है मौजूद

Weekend Trip : अगर आप भी हाल फिलहाल में घूमने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए फायदेमंद होने वाली है। आज हम आपको इस खबर में वीकेंड पर घूमने के लिए दिल्ली की ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं, जहां आपको वीकेंड (Weekend Trip ) पर जरूर एक्सप्लोर करना चाहिए। ये जन्नत जैसी जगह दिल्ली से 200 किलोमीटर की दूरी पर है।

 | 
 वीकेंड पर करें इस जगह का दीदार, दिल्ली की 200 किलोमीटर की दूरी पर है मौजूद

HR Breaking News : (Weekend Trip) अगर आप दिल्ली की भागदौड़ी भरी जिंगदी से थोड़ी दूरी बनाना चाहते हैं तो आप 200 किलोमीटर दूरी पर एक जन्नत जैसी जगह पर एक्सप्लोर करने के लिए जा सकते हैं। दिल्ली (Weekend Getaway Near Delhi) से दूरी की ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। दिल्ली से यहां तक का सफर काफी रोमांचक ओर सुकून भरा हो सकता है।

घूमने के लिए परफेक्ट है ट्रैवल डेस्टिनेशन


अगर आप वीकेंड (Weekend Trip Plan) में घूमना चाहते हैं तो अलवर आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबितर हो सकता है। यहां की शाही हवेलियां, किले, झीलें और जंगल आपको अलग ही एक्सपिरियंस देंगे। ये जगह दिल्ली से सिर्फ 200 किलोमीटर दूर पर बसा है।

कैसे पहुंचे दिल्ली से अलवर 


अगर आप दिल्ली से अलवर (Delhi to Alwar) जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा मुश्किल नहीं होगी। नेशनल हाइवे से सड़क मार्ग द्वारा 4 घंटे में आसानी से आप पहुंच सकते हैं। इसके साथ ही ट्रेन और बस सेवाएं भी यहां मौजुद हैं। इसके साथ ही नजदीकी हवाई अड्डा जयपुर है, जहां से टैक्सी या कैब के जरिए अलवर तक का सफर तय कर सकते हैं।

जानिए क्या है अलवर की शाही पहचान


बता दें कि अलवर का बाला किला यहां का सबसे खास है। पहाड़ की चोटी पर मौजुद यह किला शहर का विहंगम दृश्य को दर्शाता है। इसके साथ ही सिटी पैलेस और इसके पास बना संग्रहालय राजस्थानी शाही जीवन की झलक को दर्शाता है। यहां आपको ऐतिहासिक पेंटिंग्स, मूर्तियां और शाही हथियार देखने को भी मिलेंगे।

सिलीसेढ़ झील में क्या है खास


आप यहां पर सिलीसेढ़ झील (Siliserh Lake) देखने भी जा सकते हैं, जो आपके दिल को जीत लेगी। हरियाली से घिरी यह झील पिकनिक और बोटिंग के लिए एकदम बेस्ट है। झील के आसपास की शांति और प्राकृतिक सुंदरता इसे पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाती है। 

सरिस्का नेशनल पार्क की खासियत


अलवर के आकर्षण का केंद्र सरिस्का नेशनल पार्क (Sariska National Park) है, जो दिल्ली से सबसे नजदीकी टाइगर रिजर्व है।  आप अलवर में जंगल सफारी का मजा ले सकते हैं और बाघ ही नहीं बल्कि तेंदुए, चिंकारा, जंगली बिल्ली और कई दुर्लभ पक्षियों को भी देश सकते हैं। यह एडवेंचर प्रेमियों के लिए एकदम बेस्ट प्लेस है।

किस महीने में घूमे इस जगह


अब अक्टूबर का महीना चल रहा है और अलवर (Alwar Best Places) घूमने के लिए अक्टूबर से मार्च का समय सबसे बेस्ट माना जाता है। इस दौरान मौसम सुहावना होता है और आप आसानी से शहर की खूबसूरती का मजा ले सकते हैं।