Gurugram में रहकर भी ले सकते हैं हिल स्टेशन का मजा, वीकेंड का अवकाश ही है घूमने के लिए काफी
Gurugram - दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए यह एक आम समस्या है कि हर वीकेंड कहां घूमने जाएं. अक्सर लोग सोचते हैं कि शांति और प्रकृति का आनंद लेने के लिए पहाड़ों या दूर के हिल स्टेशनों पर जाना ही एकमात्र रास्ता है, पर ऐसा नहीं है... आप दिल्ली से ज्यादा दूर गए बिना भी एक शानदार और सुकून भरा वीकेंड बिता सकते हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (Delhi-NCR) दिल्ली-एनसीआर में रहने वालों के लिए यह एक आम समस्या है कि हर वीकेंड कहां घूमने जाएं. अक्सर लोग सोचते हैं कि शांति और प्रकृति का आनंद लेने के लिए पहाड़ों या दूर के हिल स्टेशनों पर जाना ही एकमात्र रास्ता है, पर ऐसा नहीं है.
आप दिल्ली से ज्यादा दूर गए बिना भी एक शानदार और सुकून भरा वीकेंड बिता सकते हैं. दिल्ली के आस-पास ही ऐसे कई खूबसूरत और बेहतरीन ठिकाने मौजूद हैं जो आपकी वीकेंड ट्रिप (weekend trip) को यादगार बना सकते हैं. आपको बस इन जगहों को खोजने की जरूरत है. (delhi ncr best getaways damdama lake)
गुरुग्राम के पास दमदमा झील (Damdama Lake near Gurugram) एक खूबसूरत जगह है जो आपको कम पैसों और कम समय में हिल स्टेशन का अहसास कराएगी. यह हरियाली, शांति और रोमांच का बेहतरीन मिश्रण है. शहर की भागदौड़ से ब्रेक लेकर, जो लोग नेचर की गोद में सुकून से समय बिताना चाहते हैं, उनके लिए यह जगह एकदम परफेक्ट है. चलिए जानते हैं दमदमा लेक में आप क्या-क्या कर सकते हैं और यहां कैसे पहुंचा जाए.
दमदमा झील की खासियत-
दमदमा झील (Damdama Lake) एक ऐसा डेस्टिनेशन है जहां परिवार, दोस्त, कपल्स या ऑफिस ग्रुप सभी के लिए कुछ न कुछ है. ये झील सिर्फ एक पिकनिक स्पॉट ही नहीं, बल्कि एक मिनी-हिल स्टेशन (mini hill station) जैसा एक्सपीरियंस देती है, जहां आपको झील के किनारे सैर, बोटिंग, एडवेंचर स्पोर्ट्स और पक्षी देखने जैसे कई मजेदार अनुभव मिल सकते हैं. दमदमा झील अरावली की पहाड़ियों से घिरी हुई है, जिससे यहां का नजारा किसी हिल स्टेशन से कम नहीं लगता. सुबह-सुबह की ताजी हवा, पानी में सूरज की झलक और आसपास की हरियाली मिलकर ऐसा माहौल बना देते हैं जो मन को शांत कर देता है.
दमदमा झील में क्या-क्या करें?
बोटिंग का मजा- यहां आप पैडल बोट, रो बोट और मोटर बोटिंग का आनंद ले सकते हैं. झील के बीचों-बीच जाकर आसपास के नजारों को देखना एक अलग ही एक्सपीरियंस करता है.
एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीनों के लिए स्वर्ग- यहां रॉक क्लाइंबिंग, ज़िप लाइनिंग, कमांडो नेट, साइकलिंग, कयाकिंग, ट्रेकिंग जैसी कई एडवेंचर एक्टिविटीज उपलब्ध हैं. खासकर युवाओं और बच्चों के लिए ये अनुभव बहुत रोमांचक होते हैं.
बर्ड वॉचिंग का मौका- दमदमा झील के आसपास कई तरह की लोकल और माइग्रेंट पक्षियां देखी जा सकती हैं. अगर आप फोटोग्राफी या बर्ड वॉचिंग में इंट्रेस्ट रखते हैं, तो ये जगह आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं.
पिकनिक और डे आउटिंग के लिए बेस्ट- यहां कई रिजॉर्ट्स और कैम्पिंग साइट्स हैं, जहां आप फैमिली या फ्रेंड्स के साथ दिनभर मस्ती कर सकते हैं. कुछ जगहों पर टेंट स्टे और बोनफायर का भी मजा लिया जा सकता है.
कैसे पहुंचे दमदमा झील?
दमदमा झील गुड़गांव (गुरुग्राम) के सोहना रोड से लगभग 20-25 किमी दूर स्थित है. यह दिल्ली से करीब 45 किमी की दूरी पर है. आप कार, टैक्सी या बाइक से यहां 1.5 से 2 घंटे में आसानी से पहुँच सकते हैं. यह एक लोकप्रिय गंतव्य है जहाँ प्रकृति प्रेमी और साहसिक गतिविधियों के शौकीन लोग आते हैं. (How to reach Damdama Lake?)
.
