home page

Arvind Kejriwal के मंत्री ने जारी की List, Punjab विधानसभा चुनाव में AAP से चुने गए 13 विधायक डॉक्टर

Punjab Assembly Results 2022 दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने ट्वीट कर बताया है कि पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में पहली बार 13 डाक्टर आम आदमी पार्टी से विधायक चुने गए हैं। ऐसा पंजाब में पहली बार हुआ है।
 
 | 

HR Breaking News, नई दिल्ली, पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में राज्य की कुल 117 में विधानसभा में से 92 सीटें हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) देश के तीसरी ऐसी बनने जा रही है जहां पर दो राज्यों में उनकी सरकार होगी। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं का दावा है कि उनके विधायक सभी वर्गों से चुने गए हैं। इसके समर्थन में दिल्ली (Delhi) दिग्गज AAP नेता और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को दावा किया कि पंजाब में पहली बार 13 चिकित्सक विधायक चुने गए हैं। उन्होंने यह बात पंजाब विधानसभा चुनाव (Vidhan sabha chunav) के नतीजे आने के एक दिन बाद कही, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) को 117 में से 92 सीटों पर जीत मिली है।

 

यह भी जानिए


शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन ने ट्वीट किया- 'भारत में रचा गया राजनीतिक इतिहास। पंजाब में पहली बार 13 डाक्टर आम आदमी पार्टी के विधायक चुने गए हैं। जीवन रक्षक अब जनप्रतिनिधि बन गए हैं।'

अपनी बात के समर्थन में सत्येंद्र जैन ने पंजाब विधानसभा (Punjab Vidhan sabha) के लिए चुने गए डाक्टरों की सूची भी पोस्ट की है। विधायक चुने गए डाक्टरों में बंगा से सुखविंदर कुमार सुखी, चब्बेवाल से राजकुमार चब्बेवाल, तरनतारन से कश्मीर सिंह सोहल, शाम कहुरासी से रवजोत सिंह, चमकौर साहिब से चरणजीत सिंह, नवांशहर से नछत्तर पाल, अमृतसर दक्षिण से इंदरबीर निज्जर और अन्य शामिल हैं। 
गौरतलब है कि पंजाब विधानसभा के चुनाव के परिणाम के बाद ऐतिहासिक नतीजों से साफ है कि भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री होंगे।

यह भी जानिए

शुक्रवार को भगवंत मान ने दिल्ली में आकर सीएम अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मुलाकात की। मिली ताजा जानकारी के मुताबिक, भगवंत मान 16 मार्च को शहीद-ए-आजम भगत सिंह के परिवार की धरती खटकड़ कलां में शपथ लेंगे। वहीं, ताजा राजनीतिक घटनाक्रम में चरणजीत सिंह चन्‍नी ने शुक्रवार को अपने कैबिनेट की बैठक बुलाई और इसके बाद मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया ।

यह भी जानिए


य़हां पर बता दें कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में 117 में से 92 सीटें जीतकर प्रचंड जीत हासिल की है। वहीं, कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही जिसे 18 सीटें मिलीं।