home page

Haryana Politics News अरविंद केजरीवाल ने बढ़ाई हरियाणा के दिग्गजों की धड़कन, राजनीतिक दलों में मची हलचल

Haryana News in Hindi पंजाब (punjab)में आम आदमी पार्टी (AAP) को मिली एतिहासिक जीत के बाद अब अरविंद केजरीवाल (arvind kejriwal)की नजर हरियाणा पंजाब व गुजराज पर है। आप की एंट्री की संभावना को देखते हुए कांग्रेसी सक्रिय हो गए हैं। भाजपा-जजपा ( BJP JJP) सरकार के मंत्री हर जिले में सेमीनार करेंगे।
 
 | 

HR Breaking News, चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की प्रचंड जीत के बाद हरियाणा की राजनीतिक गतिविधियां एकाएक तेज हो गई हैं। नेतृत्व परिवर्तन की आहट के बीच कांग्रेस नेता जहां दिल्ली दरबार में सक्रिय हो गए, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने हर जिले में सेमीनार कर सरकार के अच्छे कार्य और फैसलों को जनता तक पहुंचाने की कार्य योजना तैयार की है।

 

यह भी जानिए

Haryana Mosam Update हरियाणा में मौसम विभाग की चेतावनी, पंजाब सहित इन राज्यों में बदलेगा मौसम

22 मार्च को बजट सत्र खत्म होते ही तमाम राजनीतिक दलों की सक्रियता उफान पर होगी। सभी दलों के असंतुष्ट नेताओं की कोशिश जहां आम आदमी पार्टी की तरफ मुड़ने की होगी, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा-जजपा का प्रयास आम आदमी पार्टी को किसी सूरत में उभरने न देने का रहेगा।


दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिलहाल पंजाब की राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त हैं। वहां से फ्री होते ही उनका रुख हिमाचल प्रदेश, गुजरात और उसके बाद हरियाणा की तरफ होगा। कांग्रेस, इनेलो, भाजपा व जजपा के अंसतुष्ट नेताओं को आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य दिखाई दे रहा है।

यह भी जानिए

Haryana CM मनोहर लाल का बड़ा बयान, हमसे गलती तो हो सकती है लेकिन गलत नही कर सकते

आप की पंजाब में हुई जीत की गूंज हर राज्य की तरह हरियाणा में भी है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान नारनौंद के जजपा विधायक रामकुमार गौतम ने आप की जीत का जिक्र करते हुए सभी राजनीतिक दलों को खुलकर चेता दिया है।


गौतम ने भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार को सलाह दी है कि यदि उसके मंत्री, सांसद और विधायक जनता की उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे तो अरविंद केजरीवाल नुकसान पहुंचा सकते हैं। जजपा विधायक की इस टिप्पणी को राजनीतिक दलों ने भले ही हलके में लिया हो, लेकिन भीतर से वह इसे सही मान रहे हैं।

यह भी जानिए

Haryana Politics News कांग्रेस में बड़े दांव की तैयारी, हुड्‌डा का सैलजा पर निशाना

इसी का असर है कि विधानसभा सत्र के दौरान कई विधायकों ने सत्ता में साझीदार होने के बावजूद खुलकर अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों की समस्याओं को उठाना शुरू कर दिया है। इसके लिए वह अपनी सरकार के मंत्रियों तक को निशाना बनाने से नहीं चूके।


कांग्रेस विधायक भी मानते हैं कि आप की बढ़ती गतिविधियां उनके लिए खतरे का संकेत हैं। राज्य में कांग्रेस गुटों में बंटी हुई है। इनेलो का जनाधार अब पहले जितना नहीं रहा। जननायक जनता पार्टी में असंतोष के सुर पनपने शुरू हो गए हैं, जबकि भाजपा में कई ऐसे नेता हैं, जो 2024 के विधानसभा चुनाव में हर हाल में जीतने का इरादा रखते हैं।

यह भी जानिए

Haryana Mosam Update हरियाणा में सताने लगी गर्मी, बढ़ने लगी बिजली की मांग

ऐसे इच्छावान तमाम नेताओं, पूर्व मंत्रियों, पूर्व सांसदों और विधायकों के लिए आम आदमी पार्टी किसी उम्मीद से कम नहीं है। राज्य के कई विधायक दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन अभी केजरीवाल ने किसी को समय नहीं दिया है।


हालांकि राज्यसभा सदस्य एवं आप के प्रदेश सह प्रभारी डा. सुशील गुप्ता हरियाणा में कुछ लोगों की ज्वाइनिंग करा रहे हैं, लेकिन उनके द्वारा कराई जा रही ज्वाइनिंग को बहुत अधिक तरजीह इसलिए नहीं दी जा रही है, क्योंकि अधिकतर लोग अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में आप का दामन थामने की चाह रखते हैं।

यह भी जानिए

Haryana News एक्शन में मनोहर सरकार, फसलों की गिरदावरी में गड़बड़ करने वाले अधिकारियों की होगी जांच

कांग्रेस हाईकमान को दिखा रहे केजरीवाल का डर

हरियाणा में आम आदमी पार्टी के सबसे मजबूत और पुराने सिपाही नवीन जयहिंद हैं। प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने राज्य में आप को हमेशा जिंदा व सक्रिय रखा है। फिलहाल उनके पास कोई पद नहीं है, लेकिन भगवंत मान को मुख्यमंत्री बनने की बधाई देने से उनकी राजनीतिक सक्रियता के संकेत मिल रहे हैं।

 

आंदोलनों के जरिये जयहिंद अपनी दमदार उपस्थिति पहले ही दर्ज करा चुके हैं। आप आदमी पार्टी की एग्जीक्यूटिव बाडी के सदस्य हिसार निवासी राकेश अग्रवाल भी अब सक्रिय होते दिखाई दे रहे हैं। आप की बढ़ती राजनीतिक गतिविधियों का ही नतीजा है कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुलदीप बिश्नोई, कुमारी सैलजा, कैप्टन अजय यादव और किरण चौधरी कांग्रेस के दिल्ली दरबार में पूरी तरह से सक्रिय हैं।

 

यह भी जानिए

Haryana Weather Update हरियाणा मे बढ़ने लगा तापमान, जानिए फसलों पर क्या होगा असर


हर किसी की कोशिश प्रदेश अध्यक्ष का पद कब्जाने की है। इसके लिए वह हाईकमान को अरविंद केजरीवाल के राज्य में सक्रिय होने का डर भी दिखा रहे हैं।

 

बीरेंद्र सिंह की उचाना रैली में शामिल होंगे आप नेता

भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह द्वारा 25 मार्च को आयोजित की जा रही उचाना रैली में आप नेताओं के भाग लेने की उम्मीद है। इनेलो महासचिव अभय सिंह चौटाला की भी कोशिश है कि आप के साथ राजनीतिक मित्रता को बढ़ाया जाए। आप और जजपा के बीच गठबंधन पहले ही रह चुका है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के बीच बृहस्पतिवार को हुई बैठक में तय किया गया कि राज्य में सभी मंत्री प्रदेश सरकार द्वारा पेश किए गए बजट की खास बातें लोगों को बताने के लिए हर जिले में सेमीनार करेंगे। इसकी शुरुआत स्वयं मुख्यमंत्री 26 मार्च से हिसार से कर रहे हैं। फिर यह सिलसिला लगातार चलने वाला है।