home page

Punjab Election 10 मार्च को पंजाब में मतगणना से हरियाणा ने इन गांवों में हलचल, पुलिस भी सक्रिय

Punjab Election पड़ोसी राज्य पंजाब में 10 मार्च को मतगणना होनी है। मतगणना की वजह से हरियाणा के बार्डर वाले गांवों का शांत माहौल यकायक हलचल में बदल गया है। पुलिस भी इन गांवों में भी सक्रिय हो गई है। कार्यकर्ता भी पंजाब की ओर रुख कर रहे हैं।
 | 

HR Breaking News, पंजाब, पड़ोसी राज्य पंजाब में मतगणना 10 मार्च को होने को लेकर बार्डर एरिया के गांवों में अभी से तैयारियां चल निकली हैं। गांव दर गांव ढोल बजाने के प्रबंध आरंभ कर दिए हैं। गांवों का शांत माहौल यकायक हलचल में बदल रहा है।

 

पंजाब में विधानसभा चुनाव की गिनती 10 मार्च को होगी। कुरुक्षेत्र जिले से सटे पंजाब बार्डर पर गांव दर गांव ग्रामीण अपने स्तर पर टीवी स्क्रीन पर गिनती देखने के प्रबंध कर रहे हैं। खासकर दो दलों के कार्यकर्ताओं में अधिक उत्साह है। दोनों दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे को पहले नंबर पर बता रहे हैं। मतदान से पहले भी दोनों दलों की चर्चा अधिक रही। बार्डर एरिया के गांवों में इस बार खासकर किसानों में अधिक उत्साह है।

यह भी जानिए

Petrol Diesel price in Haryana : आज पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आया उछाल, जानें ताजा रेट

इन किसानों का कहना है कि इस बार नई इबारत लिखी गई है। इसका रिजल्ट देखने को लेकर अधिक बेसब्री है। वहीं प्रदेश के जिन नेताओं ने पंजाब में प्रचार में हिस्सा लिया था। वह भी दो दिन के लिए पंजाब का रुख करने जा रहे हैं। यह भी चर्चा खूब है कि पंजाब में बनने वाली सरकार का सीधा असर हरियाणा पर पढ़ेगा। हरियाणा में निकाय और पंचायत चुनाव सिर पर हैं।

यह भी जानिए

Haryana में cm portal पर आवेदन कर मुख्यमंत्री राहत कोष से मरीजे ले सकेंगे सीधे मदद


पुलिस भी बार्डर एरिया में सक्रिय

पुलिस ने भी बार्डर एरिया में गश्त बढ़ा दी है। ट्यूकर बार्डर, बालापुर एरिया, पटियाला चम्मू कलां रोड़ और पटियाला- काठगढ़ एरिया में निगरानी कड़ी कर दी है। पुलिस गश्त भी तेज कर दी गई है।

कार्यकर्ता ढोल वालों के संपर्क में

पंजाब के विभिन्न दलों के कार्यकर्ता यहां के ढोल वालों के संपर्क में चल रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने ढोल वालों को 200 से 500 रुपये देकर पक्का किया हुआ है ताकि सकारात्मक परिणाम आए तो तुरंत बुला लिया जाएगा। वहीं ढोल वालों को ले जाने के लिए वाहन तक के प्रबंध मुकम्मल कर लिए गए हैं। हलवाइयों को भी तैयार रखा गया है।